युवक की हत्या के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार:सीवान में 10 साल से चल रहा था अफेयर, बेटे ने लाठी-डंडे से पिटाई कर ली जान

युवक की हत्या के आरोप में महिला समेत 3 गिरफ्तार:सीवान में 10 साल से चल रहा था अफेयर, बेटे ने लाठी-डंडे से पिटाई कर ली जान

सीवान में मिथुन प्रसाद(28) की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव की है। मृतक और गिरफ्तार महिला के बीच करीब 10 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। मामले में महिला के बेटे निर्मल पासवान और नवीन कुमार साह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तीनों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना 25 अक्टूबर की सुबह की है। आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव स्थित चंवर में एक युवक का शव फेंके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सलाहपुर गांव निवासी 28 वर्षीय मिथुन प्रसाद के रूप में की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतक की पत्नी रामावती देवी के आवेदन पर 26 अक्टूबर को आंदर थाना कांड संख्या 316/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 वर्षीय महिला, उसके 19 वर्षीय बेटे निर्मल पासवान और 25 वर्षीय नवीन कुमार साह को गिरफ्तार किया। पहले भी घर से भागे थे दोनों पुलिस के अनुसार, मिथुन प्रसाद और महिला के बीच करीब दस वर्षों से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। दोनों के पूर्व में घर से भागने की बात भी जांच में सामने आई है। बताया गया है कि महिला के बेटे निर्मल पासवान को भी इस संबंध की जानकारी थी। इसी संबंध को लेकर हुए विवाद में निर्मल पासवान ने मिथुन प्रसाद की लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, हत्या की पूरी घटना में तीनों आरोपितों की भूमिका और वारदात के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक बरामद मामले में पुलिस ने बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इस संबंध में एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों, आरोपितों की अलग-अलग भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। सीवान में मिथुन प्रसाद(28) की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव की है। मृतक और गिरफ्तार महिला के बीच करीब 10 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। मामले में महिला के बेटे निर्मल पासवान और नवीन कुमार साह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तीनों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना 25 अक्टूबर की सुबह की है। आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव स्थित चंवर में एक युवक का शव फेंके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सलाहपुर गांव निवासी 28 वर्षीय मिथुन प्रसाद के रूप में की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मृतक की पत्नी रामावती देवी के आवेदन पर 26 अक्टूबर को आंदर थाना कांड संख्या 316/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45 वर्षीय महिला, उसके 19 वर्षीय बेटे निर्मल पासवान और 25 वर्षीय नवीन कुमार साह को गिरफ्तार किया। पहले भी घर से भागे थे दोनों पुलिस के अनुसार, मिथुन प्रसाद और महिला के बीच करीब दस वर्षों से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। दोनों के पूर्व में घर से भागने की बात भी जांच में सामने आई है। बताया गया है कि महिला के बेटे निर्मल पासवान को भी इस संबंध की जानकारी थी। इसी संबंध को लेकर हुए विवाद में निर्मल पासवान ने मिथुन प्रसाद की लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, हत्या की पूरी घटना में तीनों आरोपितों की भूमिका और वारदात के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है। बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक बरामद मामले में पुलिस ने बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इस संबंध में एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों, आरोपितों की अलग-अलग भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *