बलरामपुर डीएम ने अस्पताल में लापरवाही पर सख्त निर्देश दिए:मरीजों और तीमारदारों से सीधे बात कर जानी हकीकत, बोले- इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं

बलरामपुर डीएम ने अस्पताल में लापरवाही पर सख्त निर्देश दिए:मरीजों और तीमारदारों से सीधे बात कर जानी हकीकत, बोले- इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं

बलरामपुर में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन मंगलवार सुबह 10:30 बजे जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंच गए। उनके औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। डीएम ने वार्डों से लेकर ओपीडी तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों व तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार की स्थिति जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर इलाज, जरूरी दवाएं और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर डॉक्टर की सलाह मिल रही है या नहीं और जरूरी दवाएं उपलब्ध हो रही हैं या नहीं। तीमारदारों से भी बातचीत कर उपचार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता डीएम ने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध उपचार मिले। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों व उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता और सहयोगपूर्ण व्यवहार करने को कहा, ताकि किसी को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी न हो। वार्डों से शौचालय तक सफाई के निर्देश अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर जोर देते हुए डीएम ने वार्डों, ओपीडी, शौचालयों और पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मरीजों के लिए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता पर जोर डीएम ने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ और चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने और मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए निरीक्षण और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *