Delhi Weather: पारा लुढ़ककर 15.3 डिग्री पहुंचा, अक्टूबर में तीन साल का सबसे ठंडा दिन

Delhi Weather: पारा लुढ़ककर 15.3 डिग्री पहुंचा, अक्टूबर में तीन साल का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अक्टूबर में तीन साल का सबसे कम तापमान है। शहर में इससे कम न्यूनतम तापमान आखिरी बार 27 अक्टूबर 2023 को दर्ज किया गया था, जब यह 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।

पालम में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में यह 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। रिज में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है, जबकि आयानगर में यह 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *