Tamil Nadu के Theni में जेलकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार, चार दोबारा पकड़े गए

Tamil Nadu के Theni में जेलकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार, चार दोबारा पकड़े गए

तमिलनाडु के थेनी में एंडीपट्टी के पास थेक्कमपट्टी उप-कारागार से 17 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार देर रात को हुई।

हालांकि, जेल से कैदियों के फरार होने की इस बड़ी घटना के कुछ ही समय बाद उनमें से चार को फिर से पकड़ लिया गया। कैदियों ने मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक करके एक सुनियोजित तरीके से जेल से फरार होने की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, जेल की एक ही कोठरी में बंद कुछ कैदियों ने ड्यूटी पर मौजूद जेल प्रहरी को आवाज दी और कहा कि एक कैदी की तबीयत बहुत खराब है एवं उसे तुरंत मदद की जरूरत है।

उसने बताया कि जब जेलकर्मी मदद के लिए बैरक का ताला खोलकर अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को काबू में कर लिया। इसके बाद कैदी जेल परिसर से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन अधिकारी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *