लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में ट्रिपल मर्डर के बाद परिवार में मातम पसरा है। सोमवार को गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पिता शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र उर्फ शंभु और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर से तीनों की अंतिम यात्रा निकलेगी। परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए गुलाला घाट ले जाएंगे। सुयश की 5 दिसंबर को शादी होनी थी। उसकी हत्या के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

