चार राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजे आज:बिहार में 8 सीटें, 150 उम्मीदवार; यूपी में BJP-सपा के बीच मुकाबला; 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई

चार राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजे आज:बिहार में 8 सीटें, 150 उम्मीदवार; यूपी में BJP-सपा के बीच मुकाबला; 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद यानी MLC सीटों के आज नतीजे आएंगे। उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ था। बिहार में 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला है। उत्तर प्रदेश में कुल 55.24% मतदान हुआ था। बिहार में चार स्नातक सीटों पर 43.87% और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% वोट पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *