Jammu के RS पुरा में विदेशी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील डेटा देने के आरोप में दो गिरफ्तार

Jammu के RS पुरा में विदेशी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील डेटा देने के आरोप में दो गिरफ्तार

(भाष) जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकवादी संगठनों से जुड़े आकाओं को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अखनूर के मथवार निवासी अरुण कुमार और मोखे निवासी गौरव शर्मा के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, आरएस पुरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धाराओं तीन और पांच और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 152 व 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी राज्य की सुरक्षा से जुड़ी तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक डेटा विदेशी खुफिया एजेंटों तथा पाकिस्तान स्थित संगठनों समेत आतंकवादी संगठनों से जुड़े आकाओं के साथ कथित तौर पर साझा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *