भ्रष्टाचार मामले में DMK के पूर्व मंत्री महेश पोय्यामोझी 6 नवंबर तक जेल भेजे गए

भ्रष्टाचार मामले में DMK के पूर्व मंत्री महेश पोय्यामोझी 6 नवंबर तक जेल भेजे गए

(भाषाा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व मंत्री ए. महेश पोय्यामोझी को भ्रष्टाचार के एक मामले में सोमवार को अदालत ने छह नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोय्यामोझी को निजी विद्यालयों के प्रबंधन से सरकारी मान्यता और विभिन्न वैधानिक मंजूरियां दिलाने का आश्वासन देकर कथित तौर पर धन वसूलने से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें रात 10 बजकर 10 मिनट पर यहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में पेश किया गया।

न्यायाधीश एलएस सत्यामूर्ति ने बचाव पक्ष के वकीलों विल्सन एवं सरवनन और लोक अभियोजक जॉन सत्यन की दलीलें सुनने के बाद पोय्यामोझी को छह नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *