पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 552 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए मतदान दल मंगलवार को रवाना होंगे। माखूपुरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के बाद दल मतदान सामग्री और ईवीएम लेकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। दूसरे चरण में अजमेर ग्रामीण (आंशिक), बड़ल्या, सिलोरा, अरांई व भिनाय पंचायत समितियों में मतदान होगा। सरपंच-वार्ड पंच के चुनाव 29 को: सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन होंगे। इन पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उप सरपंच का निर्वाचन 31 अक्टूबर को होगा। जिला प्रमुख का चुनाव परिणाम 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का 26 नवंबर, प्रधान का 27 नवंबर और उप प्रधान का 28 नवंबर को घोषित होगा।

