जालंधर | ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लॉयज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथी सुभाष लांबा ने एक विशाल कन्वेंशन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली केंद्र और राज्य सरकारों के विरोध हल्ला बोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक रोष व्यक्त करना है। लांबा ने चेतावनी दी कि अगर सरकारों ने 11 दिसंबर तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं कीं, तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

