सरैया में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत:NH 722 रोड पर हादसा, चालक फरार

सरैया में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत:NH 722 रोड पर हादसा, चालक फरार

आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को रात करीब 8 बजे सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव में NH 722 रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक वृद्ध विक्षिप्त था और कई दिनों से अम्बारा चौक व आसपास के गांवों में भटक रहा था। वह मांगकर खाता था। ग्रामीणों ने बताया कि एक पल्सर बाइक सवार तेज रफ्तार में रेवा रोड से आ रहा था, जिसने वृद्ध को टक्कर मारी और भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ-साथ फरार बाइक सवार की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
सरैया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 के प्रतिनिधि मुन्ना राइन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से वृद्ध के बारे में जानकारी देने की अपील की। आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को रात करीब 8 बजे सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव में NH 722 रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक वृद्ध विक्षिप्त था और कई दिनों से अम्बारा चौक व आसपास के गांवों में भटक रहा था। वह मांगकर खाता था। ग्रामीणों ने बताया कि एक पल्सर बाइक सवार तेज रफ्तार में रेवा रोड से आ रहा था, जिसने वृद्ध को टक्कर मारी और भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ-साथ फरार बाइक सवार की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
सरैया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 के प्रतिनिधि मुन्ना राइन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से वृद्ध के बारे में जानकारी देने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *