निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गिरने से दो मजदूरों की मौत, अन्य दो उपचाराधीन

निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गिरने से दो मजदूरों की मौत, अन्य दो उपचाराधीन

Ahmedabad सोला गांव के तालाब के पास निर्माणाधीन 30 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में सोमवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत स्थिर है। पंप हाउस में जांच का काम चल रहा था, तभी एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और वह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए पहुंचे प्लांट के सुपरवाइजर और दो अन्य लोग भी कुएं में गिर गए।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चारों को बाहर निकाला। उन्हें सोला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान साइट इंचार्ज मनोज और वेल्डर अभिषेक की मौत हो गई।

हादसे के बाद अहमदाबाद महानगरपालिका ने संबंधित कंपनी मेसर्स एचएनबी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। मनपा ने काम में लापरवाही के मामले में कंपनी को 50 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के लिए नोटिस जारी किया है। उधर इस घटना को देखते हुए कंपनी ने दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की प्रतिबद्धता जताई है।

पंप हाउस में चल रहा था जांच का काम

मनपा के अनुसार सोला क्षेत्र में 30 एमएलडी क्षमता के नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान यह घटना हुई थी। फायर विभाग ने बचाव अभियान चलाकर एक के बाद एक चारों लोगों को इस कुएं से निकालकर सोला सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान साइट इंचार्ज मनोज और वेल्डर अभिषेक की मौत हो गई। प्लांट मैनेजर रूपेश और ड्राइवर नीलेश की हालत स्थिर बताई गई है।

सुरक्षा साधनों का अभाव

मनपा की रिपोर्ट में कहा गया है कि काम में लापरवाही के संबंध में कंपनी को 50 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के लिए नोटिस दिया गया है। मनपा के अनुसार, प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है और विभाग की ओर से आगे की जरूरी कार्रवाई भी की जाएगी। बताया गया है कि मौके पर सुरक्षा साधनों का अभाव देखने के मिला। पालक बांध कर ही कार्य किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *