अनंत पर एक्शन, तेजस्वी बोले-जब गद्दारी की तभी चेताया था:आज नतीजा सबके सामने; बीजेपी ने जिसे सीएम बनाया,उसके चेहरे पर 10 सीट भी नहीं मिलेगी

अनंत पर एक्शन, तेजस्वी बोले-जब गद्दारी की तभी चेताया था:आज नतीजा सबके सामने; बीजेपी ने जिसे सीएम बनाया,उसके चेहरे पर 10 सीट भी नहीं मिलेगी

अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी से जब पूछा गया कि क्या वो अनंत सिंह के आगे आएंगे। इस पर तेजस्वी ने कहा कि जो होना था वह तो हो ही रहा है। हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है। तेजस्वी ने कहा है कि देख लीजिए आज क्या स्थिति बनी हुई है, हमने तो पहले ही भविष्यवाणी की थी। जब विश्वास मत जब चल रहा था। तब हमने हमारे तीन विधायक नीलम देवी जी, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और पहलाद यादव से कहा था कि आप लोग जहां समर्थन दे रहे हैं, समय बताया कि आप लोगों के साथ क्या होगा।। हमने उसे समय कहा था कि आप लोगों का कुछ नहीं होने वाला है। हमने उसे समय एक बात और कही थी कि नीतीश कुमार जी अचेत अवस्था में है। चुनाव के लिए उनके चेहरे का सिर्फ इस्तेमाल किया गया। बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया। हमने यह भी कहा था कि जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जाएगी वह भी देखने को मिल रहा है। तेजस्वी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया है उसके चेहरे पर आने वाले चुनाव में 10 सीट भी नहीं मिलेगी। जानिए वो किस्सा जिसका आज तेजस्वी ने जिक्र किया
दिन 12 फरवरी 2024 का था। बिहार विधानसभा में विश्वासमत के वक्त राजद से विधायक रहे चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने पाला बदल लिया था। ये तीनों सत्ता पक्ष की तरफ जाकर बैठ गए थे और सरकार का समर्थन किया था। तीनों विधायकों के समर्थन से नीतीश कुमार की सरकार बच गई थी। उसके बाद तेजस्वी यादव ने सदन में कहा था कि “नीलम जी आप महिला हैं, हम आपके निर्णय का स्वागत करते हैं। बात बने ना बने, बाद में हमको जरूर यादाइएगा। कोई आए ना आए, जब समय आएगा तो तेजस्वी आएगा।” पार्टी से निकालने के बाद घर खाली करने का नोटिस मोकामा से विधायक अनंत सिंह को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। उनकी पत्नी नीमल देवी की भी सदस्यता रद्द की गई है। यही नहीं नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया। इसके साथ ही नीलम देवी से राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया है। राज्य मंत्री का दर्जा हटने के बाद नीलम देवी को सरकार आवास खाली करने का नोटिस भी दिया गया है। ललन सिंह ने साधी चुप्पी जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा दिल्ली में साथ नजर आए। दोनों जेडीयू नेताओं से अनंत सिंह के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने चुप्पी साध ली।पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से पूछा कि आपलोग दोनों वरिष्ठ नेता हैं जदयू के। आपलोगों ने एक्शन लिया है बिहार में अनंत सिंह को लेकर, तो उसमें क्या सदस्यता को भी लेकर है? इस पर ललन सिंह आगे बढ़ कर अपनी गाड़ी की तरफ गए और वहां जाकर कहा कि ‘संजय झा जी से बात करिए।’ इसके बाद गाड़ी में बैठने से पहले उन्होंने संजय झा की ओर देख कर मुस्कुरा कर कहा कि ‘मतलब ठीक कहे न’। —————— ये खबर भी पढ़ें अनंत को JDU से निकाला,अब आवास खाली करने का नोटिस:25 नवंबर तक का अल्टीमेटम; नीलम देवी से राज्यमंत्री का दर्जा छीना मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जदयू लगातार कड़े एक्शन ले रही है। पार्टी से निकालने के बाद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। अब सरकारी आवास खाली कराने को लेकर लेटर जारी कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी से जब पूछा गया कि क्या वो अनंत सिंह के आगे आएंगे। इस पर तेजस्वी ने कहा कि जो होना था वह तो हो ही रहा है। हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है। तेजस्वी ने कहा है कि देख लीजिए आज क्या स्थिति बनी हुई है, हमने तो पहले ही भविष्यवाणी की थी। जब विश्वास मत जब चल रहा था। तब हमने हमारे तीन विधायक नीलम देवी जी, आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और पहलाद यादव से कहा था कि आप लोग जहां समर्थन दे रहे हैं, समय बताया कि आप लोगों के साथ क्या होगा।। हमने उसे समय कहा था कि आप लोगों का कुछ नहीं होने वाला है। हमने उसे समय एक बात और कही थी कि नीतीश कुमार जी अचेत अवस्था में है। चुनाव के लिए उनके चेहरे का सिर्फ इस्तेमाल किया गया। बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया। हमने यह भी कहा था कि जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जाएगी वह भी देखने को मिल रहा है। तेजस्वी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया है उसके चेहरे पर आने वाले चुनाव में 10 सीट भी नहीं मिलेगी। जानिए वो किस्सा जिसका आज तेजस्वी ने जिक्र किया
दिन 12 फरवरी 2024 का था। बिहार विधानसभा में विश्वासमत के वक्त राजद से विधायक रहे चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने पाला बदल लिया था। ये तीनों सत्ता पक्ष की तरफ जाकर बैठ गए थे और सरकार का समर्थन किया था। तीनों विधायकों के समर्थन से नीतीश कुमार की सरकार बच गई थी। उसके बाद तेजस्वी यादव ने सदन में कहा था कि “नीलम जी आप महिला हैं, हम आपके निर्णय का स्वागत करते हैं। बात बने ना बने, बाद में हमको जरूर यादाइएगा। कोई आए ना आए, जब समय आएगा तो तेजस्वी आएगा।” पार्टी से निकालने के बाद घर खाली करने का नोटिस मोकामा से विधायक अनंत सिंह को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। उनकी पत्नी नीमल देवी की भी सदस्यता रद्द की गई है। यही नहीं नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया। इसके साथ ही नीलम देवी से राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया है। राज्य मंत्री का दर्जा हटने के बाद नीलम देवी को सरकार आवास खाली करने का नोटिस भी दिया गया है। ललन सिंह ने साधी चुप्पी जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा दिल्ली में साथ नजर आए। दोनों जेडीयू नेताओं से अनंत सिंह के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने चुप्पी साध ली।पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से पूछा कि आपलोग दोनों वरिष्ठ नेता हैं जदयू के। आपलोगों ने एक्शन लिया है बिहार में अनंत सिंह को लेकर, तो उसमें क्या सदस्यता को भी लेकर है? इस पर ललन सिंह आगे बढ़ कर अपनी गाड़ी की तरफ गए और वहां जाकर कहा कि ‘संजय झा जी से बात करिए।’ इसके बाद गाड़ी में बैठने से पहले उन्होंने संजय झा की ओर देख कर मुस्कुरा कर कहा कि ‘मतलब ठीक कहे न’। —————— ये खबर भी पढ़ें अनंत को JDU से निकाला,अब आवास खाली करने का नोटिस:25 नवंबर तक का अल्टीमेटम; नीलम देवी से राज्यमंत्री का दर्जा छीना मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जदयू लगातार कड़े एक्शन ले रही है। पार्टी से निकालने के बाद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। अब सरकारी आवास खाली कराने को लेकर लेटर जारी कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *