कटिहार के मनिहारी में सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के पास अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने करीब दर्जन भर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल और दंडाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। कुछ दुकानदारों ने और समय मांगा मौके पर एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, बीडीओ सनत कुमार और राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने और समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए इसे जारी रखा। कई नगरवासी मौके पर जमा थे और कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। कटिहार के मनिहारी में सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के पास अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने करीब दर्जन भर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल और दंडाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। कुछ दुकानदारों ने और समय मांगा मौके पर एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, बीडीओ सनत कुमार और राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने और समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए इसे जारी रखा। कई नगरवासी मौके पर जमा थे और कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे।

