गोपालगंज में जमीन विवाद का ताजा मामला सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव का है, जहां जमीन के एक बड़े टुकड़े पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। तीन बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप जख्मी लोगो में सुपौली गांव निवासी काशी नाथ सिंह का बेटा मनकेश्वर सिंह, कन्हैया सिंह की पत्नी चमेली देवी, स्व. हीरालाल सिंह का बेटा कन्हैया सिंह और जोगिन्द्र सिंह की बेटी सोनी कुमारी शामिल है। दरसल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके ही पाटीदारों द्वारा लगभग तीन बीघा जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जब उन्होंने इस अवैध कब्जे का विरोध किया और अपनी जमीन पर अपने कानूनी अधिकार की मांग की, तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया। आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर हुई इस कहासुनी के बाद आरोपियों ने एकजुट होकर अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। आरोपियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई हमले में जख्मी हुए लोगों मेंमहिला भी शामिल है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिधवलिया स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज में जमीन विवाद का ताजा मामला सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव का है, जहां जमीन के एक बड़े टुकड़े पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। तीन बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप जख्मी लोगो में सुपौली गांव निवासी काशी नाथ सिंह का बेटा मनकेश्वर सिंह, कन्हैया सिंह की पत्नी चमेली देवी, स्व. हीरालाल सिंह का बेटा कन्हैया सिंह और जोगिन्द्र सिंह की बेटी सोनी कुमारी शामिल है। दरसल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके ही पाटीदारों द्वारा लगभग तीन बीघा जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जब उन्होंने इस अवैध कब्जे का विरोध किया और अपनी जमीन पर अपने कानूनी अधिकार की मांग की, तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया। आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर हुई इस कहासुनी के बाद आरोपियों ने एकजुट होकर अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। आरोपियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई हमले में जख्मी हुए लोगों मेंमहिला भी शामिल है, जिसे गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिधवलिया स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

