भिवानी के अस्पताल में फिर से ओपीडी शुरू:डेढ़ साल पहले चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी हुई थी बंद, मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किए थे डॉक्टर

भिवानी के अस्पताल में फिर से ओपीडी शुरू:डेढ़ साल पहले चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी हुई थी बंद, मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किए थे डॉक्टर

भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी अब फिर से शुरू हो गई है। जिसके लिए ओपीडी में 7 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जो पिछले करीब डेढ़ साल से बंद थी। अस्पताल के डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के कारण यह ओपीडी बंद थी, लेकिन अब फिर से यहां डॉक्टर बैठेंगे और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। फिलहाल ओपीडी में 7 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिसमें एक डॉक्टर हड्‌डी का, 2 डॉक्टर सर्जरी के, एक डॉक्टर ईएनटी का, 2 डॉक्टर आंखों के और एक डॉक्टर स्कीन का शामिल हैं। इसके अलावा डेंटल की ओपीडी चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग में ही चल रही है। जिसमें 8 डॉक्टर नियुक्त हैं। अब अन्य विभागों के डॉक्टर भी अस्पताल की ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *