बेगूसराय में रविवार देर शाम बदमाशों ने आभूषण कारोबारी को हथियार के बल पर अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने कारोबारी से नगद और सोने के जेवरात लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी परिहारा वार्ड नंबर-8 के रहने वाले नीरज पोद्दार हैं। जो बखरी मुख्य बाजार में यूको बैंक के ठीक बगल में कंचन ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं। वे देर शाम अपनी शॉप बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। डरहा पुल के पास पहुंचे तो एक ही बाइक पर सवार 3 बेखौफ बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। पीड़ित व्यवसायी नीरज पोद्दार ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरते ही तुरंत पिस्टल निकाल ली और धमकाते हुए स्कूटी की चाबी और दुकान की चाबी छीन ली। इसके बाद अपराधियों ने स्कूटी की डिक्की खोलकर 60 हजार रुपए नगद और 20 से 25 ग्राम वजन का सोने के जेवरात निकाल लिए। मामला बखरी थाना क्षेत्र का है। गोली मारने की धमकी दी अपराधियों ने धमकाते हुए कहा कि चुपचाप सामान दो, वरना गोली मार देंगे और जाते-जाते एक राउंड हवाई फायरिंग भी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यवसायी से पूरी घटना की जानकारी ली और घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की। मौके से एक खोखा बरामद छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बेगूसराय में रविवार देर शाम बदमाशों ने आभूषण कारोबारी को हथियार के बल पर अपना निशाना बनाया है। अपराधियों ने कारोबारी से नगद और सोने के जेवरात लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी परिहारा वार्ड नंबर-8 के रहने वाले नीरज पोद्दार हैं। जो बखरी मुख्य बाजार में यूको बैंक के ठीक बगल में कंचन ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं। वे देर शाम अपनी शॉप बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। डरहा पुल के पास पहुंचे तो एक ही बाइक पर सवार 3 बेखौफ बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। पीड़ित व्यवसायी नीरज पोद्दार ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेरते ही तुरंत पिस्टल निकाल ली और धमकाते हुए स्कूटी की चाबी और दुकान की चाबी छीन ली। इसके बाद अपराधियों ने स्कूटी की डिक्की खोलकर 60 हजार रुपए नगद और 20 से 25 ग्राम वजन का सोने के जेवरात निकाल लिए। मामला बखरी थाना क्षेत्र का है। गोली मारने की धमकी दी अपराधियों ने धमकाते हुए कहा कि चुपचाप सामान दो, वरना गोली मार देंगे और जाते-जाते एक राउंड हवाई फायरिंग भी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यवसायी से पूरी घटना की जानकारी ली और घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की। मौके से एक खोखा बरामद छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना के बाद बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

