Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्या के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, पत्नी बोली- अगला टारगेट मैं थी, 1 करोड़ लेकर हो जाता फरार

Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्या के आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश, पत्नी बोली- अगला टारगेट मैं थी, 1 करोड़ लेकर हो जाता फरार

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के केशवपुर स्थित ममता कॉलोनी में रह रही शिक्षिका व उसके 17 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोपी परवेश उर्फ प्रवेश कुमार ने शनिवार को आत्महत्या (Try to suicide) करने की कोशिश की। उसके हाथ पर नुकीली चीज से काटने के निशान मिले। यह देख पुलिस द्वारा उसे सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इसके बाद पुन: उसे जेल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की निशानदेही पर कुछ सामान बरामदगी के बाद पुलिस उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई थी। इस दौरान उसने इंजेक्शन का एंपुल रख लिया था। इसी बीच उसने उसे फोडक़र खुद के हाथ पर वार कर लिया था। बता दें कि आरोपी की पत्नी सरिता लकड़ा ने उसे फांसी की सजा देने की मांग की है। उसने कहा था कि करीब 10 दिन पूर्व ही पति ने मेरा 1 करोड़ का बीमा कराया था। संभवत: उसका अगला टारगेट मैं थी। मुझे मारने के बाद 1 करोड़ रुपए लेकर वह फरार हो जाता।

बता दें कि केशवपुर के ममता कॉलोनी में शिक्षिका रजनी बरेठ 40 वर्ष अपने बेटे 17 वर्षीय सुजल के साथ रहती थी। वह ग्राम बेलटिकरी स्थित स्कूल में प्रधानपाठिका थी। 9 अक्टूबर को हरियाणा के करनाल व वर्तमान में बिश्रामपुर में रह रहे परवेश उर्फ प्रवेश कुमार ने मां-बेटे की हत्या (Mother-Son Murder) कर दी थी। बेटे सुजल का शव 10 अक्टूबर की सुबह महावीरपुर के कोरेया बाड़ी में जबकि शिक्षिका की लाश किराए के मकान में बाथरूम में मिली थी।

Double murder in Surajpur
Double murder case, शिक्षिका रजनी बरेठ व बेटा सुजल
(Photo- Patrika)

इस मामले में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी की पत्नी सरिता लकड़ा भी रजनी बरेठ के स्कूल में ही शिक्षिका है। इसी वजह से दोनों में फे्रं डशिप थी। वहीं आरोपी का भी मृतका के घर आना जाना था। आरोपी ऑटो पाट्र्स का कारोबार करता था, लेकिन वह इन दिनों करीब 20 लाख रुपए के कर्ज में डूबा था।

घटना दिवस शिक्षिका रजनी बरेठ से उसने 19 लाख रुपए मांगे थे, इस पर उसने रुपए देने से इनकार कर दिया था। वहीं यह बात भी सामने आई कि रजनी बरेठ ने उसे ‘नामर्द’ कह दिया था, इस वजह से भी वह काफी गुस्से में था। इसी बीच उसने अपने दोनों पैरों से बाथरूम में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शिक्षिका के बेटे सुजल बरेठ को मार (Brutal murder) डाला था।

जेल ले जाने के दौरान खुद को किया घायल

दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस उसे हत्या के मामले में कुछ सामान बरामद करने ले गई थी। वहां से शाम करीब 4 बजे उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसने पुलिस की नजरें बचाकर इंजेक्शन का एंपुल अपने पास रख लिया था।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुलिस उसे जेल दाखिल करने ले जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसने एंपुल का शीशा तोडक़र खुद के हाथ पर प्रहार कर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की। पुलिस फिर उसे अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

Surajpur Double Murder Case: पत्नी ने लगाया बड़ा आरोप

सहेली शिक्षिका व उसके बेटे की हत्या (Teacher-son Murder) से आरोपी की पत्नी सरिता लकड़ा भी आहत है। उसने अपने माथे का सिंदूर मिटा दिया और कहा कि उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। घटना दिवस को उसने उसे गुमराह करते हुए कहा था कि वह पेंड्रा में है। उसने बताया कि वह वर्ष 2022 से उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। उसने बताया कि बिना उसकी मर्जी के पति ने उसका करीब 10 दिन पूर्व 1 करोड़ का बीमा कराया था। उसे आशंका है कि पति का अगला टारगेट वह खुद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *