बुजुर्ग के साथ 1.73 लाख की साइबर ठगी:सोशल मीडिया पर आए लिंक को खोलना पड़ा भारी, हिरण मगरी थाने में मुकदमा दर्ज

बुजुर्ग के साथ 1.73 लाख की साइबर ठगी:सोशल मीडिया पर आए लिंक को खोलना पड़ा भारी, हिरण मगरी थाने में मुकदमा दर्ज

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को सोशल मीडिया पर आए लिंक को खोलना भारी पड़ गया। लिंक ओपन करने के बाद ​बुजुर्ग 1.73 लाख रुपए ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 के विद्या नगर निवासी दिनेश पोरवाल ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि गत 21 अक्टूबर 2026 को फेसबुक पर टीवी से संबंधित एक लिंक आया। उसे खोलने पर कुछ देर बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 97 हजार रुपए कट गए। फिर दूसरे दिन खाते से 76 हजार 800 रुपए और कट गए। खास बात यह है कि दोनों बार राशि कटने का बैंक मैसेज भी उन्हें नहीं मिला। वे जब बैंक गए तो उन्हें बैंक से राशि निकलने के बारे में पता चला। इधर, मामला दर्ज होने के बाद साइबार एक्सपर्ट्स की मदद से मामले की जांच में जुटी हुई है। अनजान लिंक नहीं खोलें: डीएसपी
साइबर एक्सपर्ट डीएसपी श्यामसिंह रत्नी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लिंक को नहीं खोलें। ​किसी अनजान वेबसाइट पर बैंक खाते या कार्ड की जानकारी नहीं भरें। खाते से राशि कटने का अलर्ट नहीं आए तो बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन चेक करें। बैंक खाते में मोबाइल नंबर और अलर्ट की सुविधा सही तरीके से चालू है या नहीं। इसकी पुष्टि करें। राशि कटने पर बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन या शाखा में तुरंत इसकी शिकायत करें। ठगी होने पर 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। या फिर थाने या साइबर क्राइम थाने में जाकर रिपोर्ट दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *