कानपुर में लिवइन पार्टनर महिला की हत्या:आरोपी पप्पू पासवान गिरफ्तार, पुलिस को दूसरे आरोपी आतिफ कुरैशी की तलाश; बहन की तहरीर पर FIR

कानपुर में लिवइन पार्टनर महिला की हत्या:आरोपी पप्पू पासवान गिरफ्तार, पुलिस को दूसरे आरोपी आतिफ कुरैशी की तलाश; बहन की तहरीर पर FIR

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही 32 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी आतिफ कुरैशी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। मृतका की बहन की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरा मामला विस्तार से जानिए… 22 अक्टूबर को स्वर्ण जयंती विहार स्थित एक मकान के कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शव बरामद कर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कमरे में ताला लगा होने और महिला के दो दिन तक दिखाई नहीं देने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को देवरिया से पहुंची मृतका की बहन ने शव की पहचान की। मृतका मूल रूप से देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी 12 साल पहले उन्नाव निवासी युवक से हुई थी। वैवाहिक विवाद के बाद महिला ने पति पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। तलाक होने के बाद वह चकेरी क्षेत्र किराए के मकान में रहने लगी। इसी दौरान थाना सेन पश्चिम पारा के रहने वाला पप्पू पासवान के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। दोनों स्वर्ण जयंती विहार स्थित एक कमरे में रह रहे थे। इसी बीच के पप्पू पासवान के अलावा आतिफ कुरैशी से भी संबंध थे। बताया गया कि इसके बाद पप्पू के खिलाफ़ अलग अलग थानों में मारपीट धमकी व शारीरिक शोषण के मामले दर्ज कराए थे। पप्पू-आतिफ ने मिलकर गला घोंटा जानकारी के अनुसार बुधवार रात पप्पू मृतिका के घर पहुंचा जहां आतिफ पहले से मौजूद था। इसके बाद तीनों के बीच विवाद हुआ। फिर पप्पू और आतिफ ने मिलकर महिला का गला घोटकर मार डाला और सिर में कई वार किए जिससे सिर की हड्डी भी टूट गई। इसके बाद दोनों फ़रार हो गए। दो दिन कोई हलचल ना होने पर पड़ोसियों ने गुरुवार शाम मकान मालिक को सूचना दी थी। पुलिस की जांच में महिला ने तीन अलग अलग नाम से आधार कार्ड बनवा रखे थे। वहीं पुलिस के अनुसार महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ़ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मुक़दमा दर्ज करा रखा है। हालांकि पुलिस सत्यापन कर रही है।

सिर की हड्डी टूटी,गला घोटने से मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का गला दाबकर मारने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शरीर पर पैर के अंगूठे, हाथ की अंगुलियां, गाल व गर्दन समेत 15 जगह चोटों के निशान मिले है। पुलिस का कहना है कि, जांच जांच के बाद ही इस संबंध स्थिति स्पष्ट होंगी। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई है।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया, मृतका की बहन की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पप्पू पासवान और आतिफ कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी आतिफ कुरैशी की तलाश की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *