लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर आज होगी कार्रवाई:पुलिस-प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे

लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर आज होगी कार्रवाई:पुलिस-प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे

कैसरबाग स्थित जिला कचहरी के आसपास वकीलों के अवैध पर आज बुलडोजर चलेंगे। नगर निगम की तरफ से कुल 211 अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाया गया है। इन्हें हटाने/गिराने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच गए हैं। इसके पहले नोटिस के खिलाफ आईं 14 आपत्तियों पर समाधान भी दे दिया गया है। हाईकोर्ट ने वकीलों की अपील खारिज कर दी है। इससे पहले मई से अगस्त के बीच दो बार में 72 अवैध चैंबर तोड़े जा चुके हैं। प्रस्तावित अभियान 11 अक्तूबर को होना था, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण और कोर्ट में अपील लंबित होने के कारण इसे टाल दिया गया था। पिछले साल 241 चैंबर चिह्नित किए थे वकीलों ने धरना कर पहले विस्थापित चैंबरों को जगह देने की मांग की थी। करीब सालभर पहले हाईकोर्ट में चल रही जनहित याचिका के तहत नगर निगम ने कैसरबाग में पुराना हाईकोर्ट परिसर, जिला सत्र न्यायालय, निबंधन कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने और पीछे की सड़कों पर बने अवैध चैंबरों का सर्वे किया था। उस समय करीब 241 चैंबर चिह्नित किए गए थे। अब तक इनमें से 72 ही तोड़े गए हैं। इनमें से भी कई चैंबर दोबारा बना लिए गए हैं। 30 अगस्त को हुई कार्रवाई के दौरान नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई उन 72 चैंबरों तक सीमित रहने का मुद्दा उठाया गया था, जिनका मामला कोर्ट तक पहुंचा था। अधिकारी बोले- सभी अतिक्रमण हटाएंगे सिविल कोर्ट से बलरामपुर अस्पताल होते हुए रेजीडेंसी की ओर जाने वाली सड़क पर बने अन्य चैंबरों पर कार्रवाई नहीं हुई थी। बीते माह हाईकोर्ट ने बचे हुए अवैध चैंबरों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें हटाने का आदेश दिया था। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत कचहरी परिसर के बाहर नाले, नालियों, फुटपाथ और सड़क पर बने सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *