एमपी-राजस्थान में रात में ठंड बढ़ी, तमिलनाडु-केरलम में भारी बारिश:नीलगिरी-कोयंबटूर में लैंड स्लाइड से घर बहा, एक की मौत

एमपी-राजस्थान में रात में ठंड बढ़ी, तमिलनाडु-केरलम में भारी बारिश:नीलगिरी-कोयंबटूर में लैंड स्लाइड से घर बहा, एक की मौत

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी देश के कई राज्यों में तापमान 38 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि, रात के तापमान में लगातार गिरावट भी हो रही है। राजस्थान में सबसे ठंडा इलाका माउंट आबू रहा। यहां न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार 13 डिग्री से भी कम रिकॉर्ड हुआ। बाड़मेर-जैसलमेर का पारा 38 डिग्री से ऊपर है। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। अगले 4 दिन तक कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। अनूपपुर के अमरकंटक में पारा 13 डिग्री रहा। तमिलनाडु में लौटते मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है। नीलगिरी और कोयंबटूर में भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुआ। इसमें एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर बह गया। मौसम विभाग ने तमिलनाडु-केरलम में रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी आज बारिश का यलो अलर्ट है। 26 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना जताई है। इसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना भारी बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 अक्टूबर 27 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *