दमोह में स्कूली छात्रों से भरे ऑटो-पिकअप की टक्कर:10 से ज्यादा छात्र घायल, जिला अस्पताल रेफर; बनवार से लेकर जा रहा था ड्राइवर

दमोह में स्कूली छात्रों से भरे ऑटो-पिकअप की टक्कर:10 से ज्यादा छात्र घायल, जिला अस्पताल रेफर; बनवार से लेकर जा रहा था ड्राइवर

दमोह में शनिवार शाम करीब 5 बजे स्कूली छात्रों से भरे ऑटो और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा छात्र घायल हुए। ग्रामीण घायलों को रौंड स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। बनवार से छात्रों को लेकर जा रहा था ऑटो ऑटो (MP-34 ZH-3916) बनवार से छात्रों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान पटना मानगढ़ की ओर से आ रहे पिकअप (MP-GA-7947) से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। यह हुए घायल बनवार पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। घायल छात्र पिपरिया नवल, पटना मानगढ़, छपरवाहा, रौंड और आसपास के गांवों के हैं। घायलों में दुर्गा, रचना, कपिल, आकांक्षा, कल्पना, रुचि, रामकेत लोधी, काजल चक्रवर्ती, नीतू, नैंसी, अंश राय, सागर आदिवासी, रत्नेश और आरती लोधी शामिल हैं। दोनों वाहन जब्त, पिकअप चालक फरार पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक हादसे के बाद से फरार है। मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ऑटो में क्षमता से ज्यादा छात्रों के सवार होने और तेज रफ्तार की आशंका भी जताई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *