फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरा व्यक्ति:पानी का कैंपर भरने के लिए पहुंचा, अचानक फिसला पैर, गोताखार तलाश में जुटे

फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरा व्यक्ति:पानी का कैंपर भरने के लिए पहुंचा, अचानक फिसला पैर, गोताखार तलाश में जुटे

फतेहाबाद जिले में रतिया उप मंडल के निक्कुआना गांव में देर रात एक व्यक्ति भाखड़ा नहर में गिर गया। वह पीने के पानी का कैंपर भरने गया था, तभी उसका पैर फिसल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एचडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी। निक्कुआना निवासी 45 वर्षीय जसवीर सिंह गांव में टेलर की दुकान चलाते हैं। देर रात वह अपनी दुकान से पानी का कैंपर भरने भाखड़ा नहर किनारे गए थे। अचानक उनका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरे। लोगों ने नहर में गिरते देख मचाया शोर आसपास के लोगों ने जसवीर सिंह को नहर में गिरते देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना अध्यक्ष शीशपाल सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़े अधिकारियों और एचडीआरएफ टीम को भी जानकारी दी। देर रात ही एचडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से जसवीर सिंह की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *