किशनगंज में 3868 लीटर जब्त शराब बुलडोजर से नष्ट:उत्पाद विभाग-पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट से अनुमति के बाद विनष्टीकरण

किशनगंज में 3868 लीटर जब्त शराब बुलडोजर से नष्ट:उत्पाद विभाग-पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट से अनुमति के बाद विनष्टीकरण

किशनगंज में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस लाइन परिसर में जब्त 3868.445 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया। दंडाधिकारी पंकज कुमार सिंह की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान उत्पाद थाना सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद रही। कई महीनों में छापेमारी के दौरान जब्त हुई थी शराब प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले कई महीनों के दौरान छापेमारी कर शराब की खेप जब्त की गई थी। इसमें देशी और विदेशी शराब के साथ स्प्रिट भी शामिल थी। न्यायालय और सक्षम प्राधिकार से अनुमति मिलने के बाद जब्त शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। बुलडोजर और रोलर से कुचलकर नष्ट की गई शराब विनष्टीकरण के लिए पुलिस लाइन परिसर में बुलडोजर और रोलर की व्यवस्था की गई थी। शराब से भरी बोतलों, टेट्रा पैक और ड्रमों को मैदान में रखकर बुलडोजर से कुचल दिया गया। इसके बाद बचे हुए अवशेष को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सके। नेपाल-बंगाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए निगरानी तेज मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई गई है। अवैध कारोबार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, शराबबंदी कानून के तहत जिले में आगे भी अभियान जारी रहेगा। किशनगंज में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस लाइन परिसर में जब्त 3868.445 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया। दंडाधिकारी पंकज कुमार सिंह की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान उत्पाद थाना सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद रही। कई महीनों में छापेमारी के दौरान जब्त हुई थी शराब प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले कई महीनों के दौरान छापेमारी कर शराब की खेप जब्त की गई थी। इसमें देशी और विदेशी शराब के साथ स्प्रिट भी शामिल थी। न्यायालय और सक्षम प्राधिकार से अनुमति मिलने के बाद जब्त शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। बुलडोजर और रोलर से कुचलकर नष्ट की गई शराब विनष्टीकरण के लिए पुलिस लाइन परिसर में बुलडोजर और रोलर की व्यवस्था की गई थी। शराब से भरी बोतलों, टेट्रा पैक और ड्रमों को मैदान में रखकर बुलडोजर से कुचल दिया गया। इसके बाद बचे हुए अवशेष को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सके। नेपाल-बंगाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए निगरानी तेज मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई गई है। अवैध कारोबार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, शराबबंदी कानून के तहत जिले में आगे भी अभियान जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *