भिवानी के संदीप का कॉमनवेल्थ मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए चयन:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली बुलाकर किया सम्मानित, मलेशिया में होगी प्रतियोगिता

भिवानी के संदीप का कॉमनवेल्थ मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए चयन:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली बुलाकर किया सम्मानित, मलेशिया में होगी प्रतियोगिता

भिवानी जिले के गांव झांझड़ा श्योराण के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार कड़वासरा का कॉमनवेल्थ मास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्र में उत्साह है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 अक्टूबर को संदीप और उनके साथियों को नई दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। हरियाणा मास्टर वेट लिफ्टिंग के अध्यक्ष एडवोकेट महेश श्योराण ने बताया कि संदीप का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड मास्टर्स वेटलिफ्टिंग कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 6 दिसंबर तक मलेशिया के पेनांग में होगी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने की सराहना केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने संदीप कुमार कड़वासरा की खेल उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने मास्टर्स खिलाड़ियों की कामयाबियों को बढ़ावा देने और खेलों से युवाओं को प्रेरित करने के प्रयासों की भी तारीफ की। इस कार्यक्रम में 2025 के लास वेगास वर्ल्ड मास्टर्स में कांस्य पदक जीतने वाले राजीव शर्मा (दिल्ली), वर्ल्ड स्ट्रांग वूमेन अर्चना (राजस्थान) और पूनम तिवारी (उत्तर प्रदेश) भी मौजूद थे। दिसंबर को दिल्ली से रवाना होगी भारतीय टीम मलेशिया में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम 2 दिसंबर को दिल्ली से रवाना होगी। प्रतियोगिता में भारतीय मास्टर्स खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। संदीप कुमार कड़वासरा का चयन गांव झांझड़ा श्योराण सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। UMWF के प्रयासों की रक्षा मंत्री ने की प्रशंसा कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूनाइटेड मास्टर्स वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (UMWF) के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फेडरेशन ने विश्वभर के मास्टर्स खिलाड़ियों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया है। इस मंच के माध्यम से अनुभवी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने मास्टर्स खिलाड़ियों के लिए ऐसा मंच तैयार करने को सराहनीय पहल बताया और सभी भारतीय मास्टर्स खिलाड़ियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर UMWF की अध्यक्ष कोरल क्विनेल (ऑस्ट्रेलिया) और महासचिव माइकल चोई (संयुक्त राज्य अमेरिका) सहित फेडरेशन से जुड़े सदस्यों का भी उल्लेख किया गया। संदीप कड़वासरा के चयन और रक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उम्मीद है कि वह आगामी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए गौरव हासिल करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *