पटना में शुक्रवार की रात एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर एक संदिग्ध बैग मिला है। बैग में लाइलेंसी पिस्टल, 35 कारतूस, चेकबुक, जरूरी कागजात और अन्य सामान मिले। नीरज कुमार के कर्मियों की नजर संदिग्ध बैग पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाने को दी। दरअसल, बैग एक डॉक्टर का था। जिनको झांसे में लेकर एक शातिर ने बैग ले लिया था। बैग में 25 हजार रुपए भी थे। पैसे निकालकर उसने बैग एमएलसी आवास के बाहर फेंक दिया था। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एयरपोर्ट थाने में की थी। गाड़ी में मोबिल गिरने का झांसा दिया था पीड़ित कारोबारी डॉ. शमीम अंसारी महुआ के रहने वाले हैं। शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार को वे काम के सिलसिले में पटना आए थे। पारस अस्पताल के सामने वे अपनी गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा। उसने डॉक्टर से कहा कि आपकी गाड़ी का मोबिल गिर रहा है। शमीम गाड़ी से उतरे, बैग गाड़ी में ही रखी हुई थी। शमीम गाड़ी की मोबिल जांच रहे थे। इसी दौरान आरोपी बैग लेकर फरार हो गया।
शातिर ने हथियार-कारतूस नहीं चुराए एमएलसी नीरज कुमार के कर्मियों की सूचना पर शास्त्री नगर थाने के एडिशनल एसएचओ अभय कुमार, दीपक कुमार और वशिष्ठ महतो मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बैग बरामद कर लिया। बैग में नगदी छोड़कर लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस, चाबियां और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने बैग बरामद होने की सूचना पीड़ित डॉक्टर को दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बैग लेकर फरार हुए शातिर की तलाश में जुटी है। एडिशनल एसएचओ अभय कुमार ने बताया कि बैग की रिकवरी हो गई है। एयरपोर्ट थाने में शिकायत हुई थी। छानबीन की जा रही है। पटना में शुक्रवार की रात एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर एक संदिग्ध बैग मिला है। बैग में लाइलेंसी पिस्टल, 35 कारतूस, चेकबुक, जरूरी कागजात और अन्य सामान मिले। नीरज कुमार के कर्मियों की नजर संदिग्ध बैग पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाने को दी। दरअसल, बैग एक डॉक्टर का था। जिनको झांसे में लेकर एक शातिर ने बैग ले लिया था। बैग में 25 हजार रुपए भी थे। पैसे निकालकर उसने बैग एमएलसी आवास के बाहर फेंक दिया था। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एयरपोर्ट थाने में की थी। गाड़ी में मोबिल गिरने का झांसा दिया था पीड़ित कारोबारी डॉ. शमीम अंसारी महुआ के रहने वाले हैं। शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार को वे काम के सिलसिले में पटना आए थे। पारस अस्पताल के सामने वे अपनी गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा। उसने डॉक्टर से कहा कि आपकी गाड़ी का मोबिल गिर रहा है। शमीम गाड़ी से उतरे, बैग गाड़ी में ही रखी हुई थी। शमीम गाड़ी की मोबिल जांच रहे थे। इसी दौरान आरोपी बैग लेकर फरार हो गया।
शातिर ने हथियार-कारतूस नहीं चुराए एमएलसी नीरज कुमार के कर्मियों की सूचना पर शास्त्री नगर थाने के एडिशनल एसएचओ अभय कुमार, दीपक कुमार और वशिष्ठ महतो मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बैग बरामद कर लिया। बैग में नगदी छोड़कर लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस, चाबियां और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने बैग बरामद होने की सूचना पीड़ित डॉक्टर को दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बैग लेकर फरार हुए शातिर की तलाश में जुटी है। एडिशनल एसएचओ अभय कुमार ने बताया कि बैग की रिकवरी हो गई है। एयरपोर्ट थाने में शिकायत हुई थी। छानबीन की जा रही है।

