स्टूडेंट्स ने मतदान के लिए जागरूकता का दिया संदेश:स्कूलों में ‘खेल खिलाओ, मतदान बढ़ाओ’ थीम पर हुई खेल गतिविधियां

स्टूडेंट्स ने मतदान के लिए जागरूकता का दिया संदेश:स्कूलों में ‘खेल खिलाओ, मतदान बढ़ाओ’ थीम पर हुई खेल गतिविधियां

लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के मकसद से जिला स्वीप टीम ने सरकारी और निजी स्कूलों में ‘खेल खिलाओ, मतदान बढ़ाओ’ थीम पर खेल गतिविधियां कराईं। इनमें विद्यार्थियों ने जोश के साथ हिस्सा लेकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि हर वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्हें अपने परिवारजनों और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया। इन खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और टीम भावना को भी बढ़ावा मिला। जिला स्वीप टीम मतदान प्रतिशत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता गतिविधियां कर रही है। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान से विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन तक मतदान का संदेश पहुंच रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *