भोजपुर- नहर में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत:दूसरे दिन मिली लाश, पैर फिसलने से गिरी थी; पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा

भोजपुर- नहर में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत:दूसरे दिन मिली लाश, पैर फिसलने से गिरी थी; पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बड़की करवासीन गांव स्थित नहर में एक बुजुर्ग महिला की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला शुक्रवार देर शाम नहर की ओर गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने नहर में महिला की लाश देखी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लाश को निकाला गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मृत बुजुर्ग महिला की पहचान सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव के रहने वाले फेकन राय की 86 साल की पत्नी मुन्ना देवी के रूप में हुई है। मृतका के पोते विक्की कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वो नहर के किनारे गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वो नहर में गिरकर डूब गईं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो, परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार की सुबह जब परिजन उन्हें खोजने के लिए तो, इस बीच स्थानीय ग्रामीणों ने उनके शव को गांव में स्थित नहर में पड़ा देखा और स्थानीय ग्रामीण के सहयोग उनके शव को पानी से बाहर निकल गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपा गया शव मृतका के पोते ने बताया कि लाश निकाले जाने के बाद घटना की जानकारी सहार थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद दाह संस्कार के लिए लाश को परिजन को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि मृतका को दो बेटे श्रीभगवान राय, धनजीत राय और एक बेटी धर्मशिला देवी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बड़की करवासीन गांव स्थित नहर में एक बुजुर्ग महिला की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला शुक्रवार देर शाम नहर की ओर गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने नहर में महिला की लाश देखी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लाश को निकाला गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मृत बुजुर्ग महिला की पहचान सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव के रहने वाले फेकन राय की 86 साल की पत्नी मुन्ना देवी के रूप में हुई है। मृतका के पोते विक्की कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम वो नहर के किनारे गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वो नहर में गिरकर डूब गईं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो, परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार की सुबह जब परिजन उन्हें खोजने के लिए तो, इस बीच स्थानीय ग्रामीणों ने उनके शव को गांव में स्थित नहर में पड़ा देखा और स्थानीय ग्रामीण के सहयोग उनके शव को पानी से बाहर निकल गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपा गया शव मृतका के पोते ने बताया कि लाश निकाले जाने के बाद घटना की जानकारी सहार थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद दाह संस्कार के लिए लाश को परिजन को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि मृतका को दो बेटे श्रीभगवान राय, धनजीत राय और एक बेटी धर्मशिला देवी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *