काशी के नमोघाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो के दुसरे दिन देश के गौरव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमोघाट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई करतब देखने पहुंचे। सारंग टीम के हेलिकॉप्टरों ने आसमान में रंग बिखेरे, तो सुखोई और राफेल की गर्जना से काशी का आसमान गूंज उठा। चिनूक हेलिकॉप्टर की गंगा की धारा के करीब उड़ान ने भी लोगों का ध्यान खींचा। एयर शो के दौरान लोगों ने मोबाइल कैमरों से इन नजारों को कैद किया। 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी काशी आने का कार्यक्रम है। देखिए,एयर शो के दूसरे दिन की तस्वीरें…

