दरभंगा- नाबालिग के अपहरण-रेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस बोली- मुख्य आरोपी और पीड़िता को बताए पते पर पहुंचाया था, जबरन ले जाने की पुष्टि नहीं

दरभंगा- नाबालिग के अपहरण-रेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस बोली- मुख्य आरोपी और पीड़िता को बताए पते पर पहुंचाया था, जबरन ले जाने की पुष्टि नहीं

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट मेले से नाबालिग का अपहरण करने और उसके साथ रेप किए जाने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार 19 साल का आरोपी चंदन कुमार तांती बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी परबिंद सदा को पहले ही हिरासत में लेकर किशोर न्याय परिषद के आदेश पर पर्यवेक्षण गृह भेजा गया था। हालांकि, पुलिस के अनुसार, विद्यालय के रिकॉर्ड से उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी मिली है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मामले में बिरौल थाना में 20 अक्टूबर को संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी परबिंद सदा को 21 अक्टूबर को पकड़ा था। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर उसे जुवेनाइल कोर्ट के आदेश पर पर्यवेक्षण गृह भेजा गया था। जांच के दौरान चंदन कुमार तांती की संलिप्तता सामने आने पर उसे 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। जानिए, आरोपों को लेकर जांच में क्या सामने आया बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पीड़िता 19 अक्टूबर की रात अपने परिजनों के साथ शिवनगर घाट मेला देखने आई थी। इसी दौरान वो नामजद आरोपी और उसके सहयोगी चंदन कुमार तांती के साथ बाइक से नेउरी गांव चली गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को रातभर नामजद आरोपी के घर रखने की बात जांच में सामने आई है। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में ये भी पता चला है कि पीड़िता और नामजद आरोपी करीब चार-पांच महीने से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मानकर जांच कर रही है। दुष्कर्म और जबरन ले जाने के आरोपों की पुष्टि नहीं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पीड़िता की मां की ओर से दिए गए आवेदन में जबरन ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस की अब तक की जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मेले में 200 रुपए देकर अनाउंसमेंट कराने की बात की भी पूछताछ के दौरान पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी चंदन कुमार तांती की उम्र 19 वर्ष है। जांच के अनुसार, वो मेला देखकर लौट रहा था, तभी नाबालिग और नामजद आरोपी ने गांव तक छोड़ने में चंदन से मदद मांगी थी। पुलिस का कहना है कि नामदज आरोपी और नाबालिग को ले जाने में सहयोग की भूमिका सामने आने के बाद चंदन को गिरफ्तार किया गया है। उम्र सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई एसडीपीओ ने बताया कि पहले नामजद आरोपी की उम्र को लेकर उसे किशोर मानते हुए निरुद्ध किया गया था और किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। बाद में उसके विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच में उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी मिली। इस संबंध में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। मामले की जांच बिरौल थाने की पुलिस कर रही है। छापेमारी में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, अनुसंधानकर्ता एसआई मुन्नी कुमारी और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट मेले से नाबालिग का अपहरण करने और उसके साथ रेप किए जाने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार 19 साल का आरोपी चंदन कुमार तांती बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी परबिंद सदा को पहले ही हिरासत में लेकर किशोर न्याय परिषद के आदेश पर पर्यवेक्षण गृह भेजा गया था। हालांकि, पुलिस के अनुसार, विद्यालय के रिकॉर्ड से उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी मिली है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मामले में बिरौल थाना में 20 अक्टूबर को संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी परबिंद सदा को 21 अक्टूबर को पकड़ा था। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर उसे जुवेनाइल कोर्ट के आदेश पर पर्यवेक्षण गृह भेजा गया था। जांच के दौरान चंदन कुमार तांती की संलिप्तता सामने आने पर उसे 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। जानिए, आरोपों को लेकर जांच में क्या सामने आया बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पीड़िता 19 अक्टूबर की रात अपने परिजनों के साथ शिवनगर घाट मेला देखने आई थी। इसी दौरान वो नामजद आरोपी और उसके सहयोगी चंदन कुमार तांती के साथ बाइक से नेउरी गांव चली गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को रातभर नामजद आरोपी के घर रखने की बात जांच में सामने आई है। एसडीपीओ ने बताया कि जांच में ये भी पता चला है कि पीड़िता और नामजद आरोपी करीब चार-पांच महीने से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मानकर जांच कर रही है। दुष्कर्म और जबरन ले जाने के आरोपों की पुष्टि नहीं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पीड़िता की मां की ओर से दिए गए आवेदन में जबरन ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस की अब तक की जांच में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मेले में 200 रुपए देकर अनाउंसमेंट कराने की बात की भी पूछताछ के दौरान पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी चंदन कुमार तांती की उम्र 19 वर्ष है। जांच के अनुसार, वो मेला देखकर लौट रहा था, तभी नाबालिग और नामजद आरोपी ने गांव तक छोड़ने में चंदन से मदद मांगी थी। पुलिस का कहना है कि नामदज आरोपी और नाबालिग को ले जाने में सहयोग की भूमिका सामने आने के बाद चंदन को गिरफ्तार किया गया है। उम्र सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई एसडीपीओ ने बताया कि पहले नामजद आरोपी की उम्र को लेकर उसे किशोर मानते हुए निरुद्ध किया गया था और किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। बाद में उसके विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच में उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी मिली। इस संबंध में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। मामले की जांच बिरौल थाने की पुलिस कर रही है। छापेमारी में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, अनुसंधानकर्ता एसआई मुन्नी कुमारी और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *