उदयपुर शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें ऊंची उठने लगी। आसमान में धुएं का गुबार उठता देख आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्लॉट के दोनों तरफ आसपास दुकानों के भी आग की चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। ऐसे में फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाया गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि प्लॉट में बड़ी मात्रा में कचरा, सूखी खास और कुछ लकड़ियां थीं। आग लगने के स्पष्ट कारणों को फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

