सतना में समिति प्रबंधक के घर EOW का छापा:आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुबह 5 बजे पहुंची टीम, दस्तावेजों खंगाल रही

सतना में समिति प्रबंधक के घर EOW का छापा:आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुबह 5 बजे पहुंची टीम,  दस्तावेजों खंगाल रही

सतना जिले के नागौद क्षेत्र में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शनिवार सुबह कार्रवाई की। रीवा EOW की टीम ने जसो थाना क्षेत्र के सिजहटी गांव में अमकुई समिति प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के घर छापा मारा। टीम सुबह करीब 5 बजे उनके निवास पर पहुंची।
EOW की टीम घर में मौजूद संपत्ति और आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा बल भी तैनात रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई।
EOW की इस कार्रवाई का मकसद समिति प्रबंधक की घोषित आय और कमाई गई संपत्ति के बीच अंतर का पता लगाना है। जांच में संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और आय के स्रोतों का मिलान किया जा रहा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *