कानपुर के सरसौल स्थित श्री चतुर्भुज मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लखनऊ स्थित कार्यालय में श्याम प्रकाश शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि श्याम प्रकाश शर्मा वर्ष 2009-10 में सरसौल चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात थे। उस दौरान श्री चतुर्भुज मंदिर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जनहित के कार्यों, सद्भाव और मंदिर के प्रति समर्पण को देखते हुए समिति ने उनका सम्मान किया। समिति के अनुसार, श्याम प्रकाश शर्मा की मंदिर के प्रति गहरी श्रद्धा है। वह प्रतिवर्ष दर्शन करने आते हैं और समय मिलने पर सपरिवार भी पहुंचते हैं। समिति पदाधिकारियों ने उनके पुराने योगदान को याद कर आभार जताया।

