घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा प्रखंड में सभी मतदाताओं ने डाले अपने वोट

घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा प्रखंड में सभी मतदाताओं ने डाले अपने वोट

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पूर्वी चंपारण के 1743 शिक्षक मतदाताओं में से 1562 ने वोट डाले। जिले के 27 मतदान केंद्रों पर कुल 89.61% मतदान हुआ। घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा में सभी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मोतिहारी में सबसे अधिक 405 मतदाता थे, जिनमें 334 ने वोट डाला। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। अब 27 अक्टूबर को छपरा में होने वाली मतगणना पर प्रत्याशियों की नजर है। सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पूर्वी चंपारण जिले के 27 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जिले के कुल 1743 शिक्षक मतदाताओं में से शाम 4 बजे तक 1562 यानी 89.61 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। सभी प्रखंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शिक्षक मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह 10 बजे तक जिले में 13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और शाम 4 बजे तक 89.61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। निर्वाचन को लेकर जिले के सभी 27 मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए थे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए जाने से शिक्षक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा मिली। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कंट्रोल रूम से निगरानी : मतदान के दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात समेत कई वरीय अधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने मतदान की व्यवस्था, सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। वहीं, जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से मतदान की पल-पल की मॉनिटरिंग की गई। मतदान केंद्रों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर जिले में मतदान की स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। मतदान केंद्र कुल मतदाता पड़े वोट मोतिहारी 405 334 तुरकौलिया 93 72 बनकटिया 39 36 सुगौली 50 47 कोटवा 63 58 पीपराकोठी 35 26 ढाका 98 95 चिरैया 49 44 घोड़ासहन 15 15 बनकटवा 31 28 पकड़ीदयाल 50 48 मधुबन 54 51 पताही 63 63 फेनहारा 22 21 मतदान केंद्र कुल मतदाता पड़े वोट तेतरिया 14 14 चकिया 93 87 मेहसी 34 29 केसरिया 56 51 कल्याणपुर 56 54 अरेराज 41 34 संग्रामपुर 45 42 पहाड़पुर 34 25 हरसिद्धि 61 57 रक्सौल 69 64 आदापुर 47 44 छौड़ादानो 64 61 रामगढ़वा 62 62 कुल 1743 1562 { कुल मतदान केंद्र: 27 { कुल मतदाता: 1743 { कुल पड़े वोट: 1562 { मतदान प्रतिशत: 89.61% { 100% मतदान वाले केंद्र: घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पूर्वी चंपारण के 1743 शिक्षक मतदाताओं में से 1562 ने वोट डाले। जिले के 27 मतदान केंद्रों पर कुल 89.61% मतदान हुआ। घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा में सभी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मोतिहारी में सबसे अधिक 405 मतदाता थे, जिनमें 334 ने वोट डाला। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। अब 27 अक्टूबर को छपरा में होने वाली मतगणना पर प्रत्याशियों की नजर है। सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पूर्वी चंपारण जिले के 27 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जिले के कुल 1743 शिक्षक मतदाताओं में से शाम 4 बजे तक 1562 यानी 89.61 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। सभी प्रखंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शिक्षक मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह 10 बजे तक जिले में 13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और शाम 4 बजे तक 89.61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। निर्वाचन को लेकर जिले के सभी 27 मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए थे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए जाने से शिक्षक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा मिली। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कंट्रोल रूम से निगरानी : मतदान के दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात समेत कई वरीय अधिकारी विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने मतदान की व्यवस्था, सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। वहीं, जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से मतदान की पल-पल की मॉनिटरिंग की गई। मतदान केंद्रों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर जिले में मतदान की स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। मतदान केंद्र कुल मतदाता पड़े वोट मोतिहारी 405 334 तुरकौलिया 93 72 बनकटिया 39 36 सुगौली 50 47 कोटवा 63 58 पीपराकोठी 35 26 ढाका 98 95 चिरैया 49 44 घोड़ासहन 15 15 बनकटवा 31 28 पकड़ीदयाल 50 48 मधुबन 54 51 पताही 63 63 फेनहारा 22 21 मतदान केंद्र कुल मतदाता पड़े वोट तेतरिया 14 14 चकिया 93 87 मेहसी 34 29 केसरिया 56 51 कल्याणपुर 56 54 अरेराज 41 34 संग्रामपुर 45 42 पहाड़पुर 34 25 हरसिद्धि 61 57 रक्सौल 69 64 आदापुर 47 44 छौड़ादानो 64 61 रामगढ़वा 62 62 कुल 1743 1562 { कुल मतदान केंद्र: 27 { कुल मतदाता: 1743 { कुल पड़े वोट: 1562 { मतदान प्रतिशत: 89.61% { 100% मतदान वाले केंद्र: घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *