शौच करने के विवाद में मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार:18 अक्टूबर को मधेपुर में दो पक्षों में हुई थी मारपीट, न्यायिक हिरासत में भेजा

शौच करने के विवाद में मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार:18 अक्टूबर को मधेपुर में दो पक्षों में हुई थी मारपीट, न्यायिक हिरासत में भेजा

मधेपुर के भखराइन गांव में शौच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और लोहे के रॉड चले, जिससे कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो FIR दर्ज की हैं। अजीत कुमार राय ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात उनके दादा गुना राय दरवाजे पर शौच कर रहे थे। तभी मोनू मंडल (श्यामल मंडल का बेटा) ने पानी में छींटा दे दिया। डांटने पर मोनू ने गाली-गलौज की और भाग गया। शिकायत करने मोनू के घर जाने पर मोनू मंडल, सोनू मंडल, भोतू मंडल (विशो मंडल का बेटा), विद्यानंद मंडल, अमरकांत मंडल, सूरज मंडल और जगरानी देवी उर्फ तुरीशा देवी (श्याम मंडल की पत्नी) ने हमला किया, जिसमें कई लोगों के सिर फट गए। बचाव में आए नारायण राय, केदार राय, मुकेश राय और अर्जुन राय पर भी हमला हुआ। विद्यानंद मंडल ने बांस से केदार राय के सिर पर वार किया, जिससे उनका हाथ टूट गया। थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मधेपुर के भखराइन गांव में शौच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और लोहे के रॉड चले, जिससे कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो FIR दर्ज की हैं। अजीत कुमार राय ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात उनके दादा गुना राय दरवाजे पर शौच कर रहे थे। तभी मोनू मंडल (श्यामल मंडल का बेटा) ने पानी में छींटा दे दिया। डांटने पर मोनू ने गाली-गलौज की और भाग गया। शिकायत करने मोनू के घर जाने पर मोनू मंडल, सोनू मंडल, भोतू मंडल (विशो मंडल का बेटा), विद्यानंद मंडल, अमरकांत मंडल, सूरज मंडल और जगरानी देवी उर्फ तुरीशा देवी (श्याम मंडल की पत्नी) ने हमला किया, जिसमें कई लोगों के सिर फट गए। बचाव में आए नारायण राय, केदार राय, मुकेश राय और अर्जुन राय पर भी हमला हुआ। विद्यानंद मंडल ने बांस से केदार राय के सिर पर वार किया, जिससे उनका हाथ टूट गया। थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *