फर्रुखाबाद में कार ने बाइक में मारी टक्कर:किसान की मौत, आलू लेने कोल्ड जाते समय हादसा

फर्रुखाबाद में कार ने बाइक में मारी टक्कर:किसान की मौत, आलू लेने कोल्ड जाते समय हादसा

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में किसान सोनू सेंगर (42) की मौत हो गई। खुदागंज और खतरौली पट्टी के बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आलू लेने कोल्ड जा रहे थे किसान कमालगंज थाना क्षेत्र के कैंटहा गांव निवासी सोनू सेंगर शुक्रवार शाम बाइक से कोल्ड में आलू निकालने जा रहे थे। इसी दौरान खुदागंज और खतरौली पट्टी के बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि गांव के कुछ अन्य लोग भी आलू लेने के लिए साथ जा रहे थे। खेती से करते थे परिवार का भरण-पोषण परिजनों के मुताबिक, सोनू सेंगर खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं। किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *