यूपी बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय ने रचा इतिहास:7088 वोट पाकर हासिल किया कोटा, सदस्य निर्वाचित

यूपी बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय ने रचा इतिहास:7088 वोट पाकर हासिल किया कोटा, सदस्य निर्वाचित

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव में वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मतगणना के दूसरे चरण में 7088 मत प्राप्त कर उन्होंने निर्धारित कोटा हासिल कर लिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह की उपस्थिति और सहमति से अनुराग पाण्डेय को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिया। एडवोकेट अनुराग पांडेय को पहले चरण की मतगणना में सर्वाधिक 4504 मत मिले थे। पहले चरण के बाद सदस्य निर्वाचित होने के लिए 7088 मतों का कोटा निर्धारित हुआ था। इसके बाद दूसरे चरण की मतगणना शुरू हुई, जिसमें अनुराग पांडेय ने 7088 मत प्राप्त कर कोटा पूरा कर लिया। 58 अतिरिक्त मत भी मिले निर्वाचन अधिकारी की सूचना के मुताबिक, अनुराग पांडेय ने 7088 मतों के कोटे के अलावा 58 अतिरिक्त मत भी प्राप्त किए हैं। वहीं, प्रत्याशी नीरज दुबे के अतिरिक्त मतपत्रों की गिनती अभी बाकी है। इन मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी। नीरज दुबे के अतिरिक्त मतों की गिनती के बाद अनुराग पांडेय को प्राप्त होने वाले सरप्लस यानी अतिरिक्त मतों को वरीयता क्रम में कम मत पाने वाले शेष प्रत्याशियों को स्थानांतरित किया जाएगा। चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा बार काउंसिल के चुनाव में अनुराग पांडेय की यह ऐतिहासिक जीत है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश या देश की किसी भी बार काउंसिल के चुनाव में अब तक किसी प्रत्याशी ने मतों के इतने बड़े आंकड़े को पार नहीं किया है। निर्वाचन अधिकारी ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *