हमीरपुर में प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचाया गया। जिले के 18 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटियां निर्वाचन कार्यालय लाई गईं। यहां कागजी कार्रवाई और रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया। सपा नेताओं ने की पहरेदारी इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीश खान और अन्य नेताओं ने गड़बड़ी की आशंका के चलते पहरेदारी की। शुक्रवार शाम 7 बजे से पोलिंग पार्टियों के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ। राठ की पोलिंग पार्टी रात 10 बजे सबसे आखिर में पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अब इन मतपेटियों को निर्धारित नियमों के तहत झांसी स्थित स्ट्रांग रूम में भेजा जाएगा, जहां मतगणना होगी।

