कैमूर के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने मोहनिया के भोखरी गांव में पत्रकारों से बात की। उन्होंने विपक्ष पर हमला कहा कि भारत का लोकतंत्र सुरक्षित है। जो देश के विकास को पचा नहीं पा रहे, वे संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। ”राजद के शासनकाल में घोटालों से बिहार शर्मसार” मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष जीतने पर व्यवस्था सही मानता है, पर हारने पर न्यायपालिका, चुनाव आयोग या ईवीएम पर सवाल उठाता है। राहुल गांधी का उदाहरण दिया, कहा कि केरल में उनकी सरकार बनी तब लोकतंत्र सही था। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए टाइगर ने कहा कि वे सिर्फ नकारात्मक राजनीति करते हैं। राजद के शासनकाल में घोटालों से बिहार शर्मसार हुआ। ”25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए” उनके विधायक उन्हें चुनौती दे रहे, पर तेजस्वी पद छिनने के डर से कार्रवाई नहीं कर रहे। विधान परिषद चुनाव पर मंत्री ने दावा किया कि एनडीए सभी आठों सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में शिक्षकों का सम्मान बढ़ा, शिक्षा में सुधार हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। कैमूर के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने मोहनिया के भोखरी गांव में पत्रकारों से बात की। उन्होंने विपक्ष पर हमला कहा कि भारत का लोकतंत्र सुरक्षित है। जो देश के विकास को पचा नहीं पा रहे, वे संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। ”राजद के शासनकाल में घोटालों से बिहार शर्मसार” मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष जीतने पर व्यवस्था सही मानता है, पर हारने पर न्यायपालिका, चुनाव आयोग या ईवीएम पर सवाल उठाता है। राहुल गांधी का उदाहरण दिया, कहा कि केरल में उनकी सरकार बनी तब लोकतंत्र सही था। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए टाइगर ने कहा कि वे सिर्फ नकारात्मक राजनीति करते हैं। राजद के शासनकाल में घोटालों से बिहार शर्मसार हुआ। ”25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए” उनके विधायक उन्हें चुनौती दे रहे, पर तेजस्वी पद छिनने के डर से कार्रवाई नहीं कर रहे। विधान परिषद चुनाव पर मंत्री ने दावा किया कि एनडीए सभी आठों सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में शिक्षकों का सम्मान बढ़ा, शिक्षा में सुधार हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।

