खगड़िया लीग में LCA का 314 रन बनाकर रिकॉर्ड स्कोर:हर्षित आनंद के 74 रन और हेमंत हिमांशु के 4 विकेट से 87 रनों से जीत

खगड़िया लीग में LCA का 314 रन बनाकर रिकॉर्ड स्कोर:हर्षित आनंद के 74 रन और हेमंत हिमांशु के 4 विकेट से 87 रनों से जीत

खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन लीग में एलसीए खगड़िया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जिला लीग का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। जेएनकेटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलसीए की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 314 रन बनाए और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर जेएनकेटी क्रिकेट क्लब को 227 रनों पर समेट दिया। इस तरह एलसीए खगड़िया ने मुकाबला 87 रनों से जीतकर लीग में अपने अभियान का दमदार आगाज किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए खगड़िया की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। आदित्य ने 4 विकेट लिए टीम की ओर से हर्षित आनंद ने 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं, उत्कर्ष आनंद और प्रिंस कुमार ने 48-48 रन बनाए। शुभम कुमार ने 34,विश्वप्रिय ने 31,जटिन ने 23 और आदित्य खुशी ने 21 रनों का योगदान दिया। बल्लेबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत टीम 314 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंची। जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने 4 विकेट लेकर एलसीए की रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की। सौरभ को 2 विकेट मिले, जबकि आशीष और नीरज ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए 227 रन पर सिमटी जेएनकेटी 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की टीम ने कुछ अच्छे प्रयास किए,लेकिन एलसीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम की ओर से खुशहाल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। प्रतीक वत्स ने 42,विकास ने 31,सौरभ ने 26 और आशीष ने 17 रन बनाए। इसके बावजूद पूरी टीम 34 ओवर में 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हेमंत हिमांशु की लेग ब्रेक ने पलटा मैच एलसीए की जीत में गेंदबाज हेमंत हिमांशु की भूमिका अहम रही। उन्होंने शानदार लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। नीरज ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्षित आनंद ने भी गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। गेंदबाजों के इस सामूहिक प्रदर्शन ने एलसीए की जीत सुनिश्चित कर दी। हर्षित आनंद बने मैन ऑफ द मैच बल्लेबाजी में 74 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट लेने वाले हर्षित आनंद को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव संतोष कुमार ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल मुकाबले में मनोहर कुमार और संदीप कुमार राज ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि अंकुश कुमार स्कोरर रहे। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, जूनियर एलसीए के कोषाध्यक्ष सर्वजीत पांडे, एनआईएस एवं बीसीसीआई कोच करमवीर कुमार, खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार, विनोद झा और युगल किशोर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 314 रनों का रिकॉर्ड स्कोर, हर्षित आनंद की विस्फोटक बल्लेबाजी और हेमंत हिमांशु की निर्णायक गेंदबाजी के दम पर एलसीए खगड़िया ने सुपर डिवीजन लीग में अपनी ताकत का परिचय दिया। टीम की इस जीत से खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित सुपर डिवीजन लीग में एलसीए खगड़िया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जिला लीग का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। जेएनकेटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलसीए की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 314 रन बनाए और फिर शानदार गेंदबाजी के दम पर जेएनकेटी क्रिकेट क्लब को 227 रनों पर समेट दिया। इस तरह एलसीए खगड़िया ने मुकाबला 87 रनों से जीतकर लीग में अपने अभियान का दमदार आगाज किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए खगड़िया की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। आदित्य ने 4 विकेट लिए टीम की ओर से हर्षित आनंद ने 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं, उत्कर्ष आनंद और प्रिंस कुमार ने 48-48 रन बनाए। शुभम कुमार ने 34,विश्वप्रिय ने 31,जटिन ने 23 और आदित्य खुशी ने 21 रनों का योगदान दिया। बल्लेबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत टीम 314 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंची। जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य ने 4 विकेट लेकर एलसीए की रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश की। सौरभ को 2 विकेट मिले, जबकि आशीष और नीरज ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए 227 रन पर सिमटी जेएनकेटी 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की टीम ने कुछ अच्छे प्रयास किए,लेकिन एलसीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम की ओर से खुशहाल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। प्रतीक वत्स ने 42,विकास ने 31,सौरभ ने 26 और आशीष ने 17 रन बनाए। इसके बावजूद पूरी टीम 34 ओवर में 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हेमंत हिमांशु की लेग ब्रेक ने पलटा मैच एलसीए की जीत में गेंदबाज हेमंत हिमांशु की भूमिका अहम रही। उन्होंने शानदार लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। नीरज ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्षित आनंद ने भी गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। गेंदबाजों के इस सामूहिक प्रदर्शन ने एलसीए की जीत सुनिश्चित कर दी। हर्षित आनंद बने मैन ऑफ द मैच बल्लेबाजी में 74 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट लेने वाले हर्षित आनंद को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव संतोष कुमार ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल मुकाबले में मनोहर कुमार और संदीप कुमार राज ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि अंकुश कुमार स्कोरर रहे। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, जूनियर एलसीए के कोषाध्यक्ष सर्वजीत पांडे, एनआईएस एवं बीसीसीआई कोच करमवीर कुमार, खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार, विनोद झा और युगल किशोर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 314 रनों का रिकॉर्ड स्कोर, हर्षित आनंद की विस्फोटक बल्लेबाजी और हेमंत हिमांशु की निर्णायक गेंदबाजी के दम पर एलसीए खगड़िया ने सुपर डिवीजन लीग में अपनी ताकत का परिचय दिया। टीम की इस जीत से खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *