NZ vs IND 2nd T20I: न्यूजीलैंड को दूसरे टी20I में हराते ही टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बनेगा महारिकॉर्ड?

NZ vs IND 2nd T20I: न्यूजीलैंड को दूसरे टी20I में हराते ही टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बनेगा महारिकॉर्ड?

New Zealand vs India 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमें भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड की टीम पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सीरीज में बराबरी हासिल करने के इरादे से उतरेगी, जबकि भारतीय टीम की नजर मेजबान टीम को हराकर इतिहास रचने पर होगी।

200वीं टी20I जीत पर भारत की नजर

भारत 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगा, तो यह उसका 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करने के साथ-साथ इस प्रारूप में अपनी 200वीं जीत दर्ज कर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई भी टीम 200 जीत का आंकड़ा नहीं छू सकी है।

पाकिस्तान ने खेला है सर्वाधिक टी20I मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 अक्टूबर को भारतीय टीम अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान अब तक कुल 304 मैच खेल चुका है, जबकि इस सूची में भारत दूसरे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले भारत ने 299 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 199 में जीत मिली है और 83 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, भारत के 7 मैच टाई रहे हैं, जबकि 10 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

T20I में सर्वाधिक मैच जीतने वाली 15 टीमें

रैंक टीम कुल टी20I मैच जीत हार टाई बेनतीजा
1 भारत 299 199 83 7 10
2 पाकिस्तान 304 176 116 4 8
3 न्यूज़ीलैंड 268 135 111 10 12
4 दक्षिण अफ्रीका 235 129 101 2 3
5 इंग्लैंड 233 128 92 2 11
6 ऑस्ट्रेलिया 229 127 92 3 7
7 वेस्टइंडीज 260 111 133 3 13
8 श्रीलंका 243 105 130 6 2
9 अफगानिस्तान 168 99 65 3 1
10 युगांडा 129 99 0 0 3
11 बांग्लादेश 222 89 128 0 5
12 मलेशिया 138 81 52 1 4
13 आयरलैंड 190 80 99 2 9
14 केन्या 138 79 56 0 3
15 बहरीन 135 78 50 4 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *