विपक्ष के घर हिसाब मांगने जाएगी सरकार:रोहतक में कांग्रेस MLA को घेरने की तैयारी, मेयर संग BJP पार्षद कल करेंगे प्रदर्शन

विपक्ष के घर हिसाब मांगने जाएगी सरकार:रोहतक में कांग्रेस MLA को घेरने की तैयारी, मेयर संग BJP पार्षद कल करेंगे प्रदर्शन

रोहतक में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार अब कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है। स्थानीय विधायकों के घर पर भाजपा मेयर रामअवतार वाल्मीकि कल पार्षदों के साथ प्रदर्शन करेंगे और विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए कार्यों का हिसाब मांगेंगे। साथ ही विधायकों को मिलने वाली ग्रांट के बारे में भी पूछा जाएगा। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम हाउस की मीटिंग में वार्ड-2 से पार्षद आशालता ने विधायकों के मीटिंग में उपस्थित होने का मुद्दा उठाया था। इसको लेकर सभी पार्षदों ने सहमति जताई और अगली मीटिंग में विधायकों को मौजूद रहने के बारे में प्रस्ताव पास किया था। विधायकों को हाउस की मीटिंग में जवाब देना चाहिए। जनता को साथ लेकर विधायक से मांगा जाएगा हिसाब
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि जनता ने विधायकों को चुना है और जनता ने ही पार्षदों को भी चुना है। दोनों ही जनप्रतिनिधि है। ऐसे में दोनों की जिम्मेदारी है कि जनता के लिए करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताए। विधायक को भी जनता को जवाब देना चाहिए। इसलिए जनता को साथ लेकर विधायक बीबी बतरा के घर प्रदर्शन करते हुए हिसाब मांगने जाएंगे। मेयर के आशीर्वाद से कोई पार्षद धरने पर नहीं बैठा
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि जिन पार्षदों ने नगर निगम में धरने पर बैठकर यह कहा कि उन्हें मेयर का आशीर्वाद प्राप्त है, वो गलत है। धरने पर बैठने वाले किसी पार्षद को आशीर्वाद नहीं दिया और ना ही धरने पर बैठने के लिए कहा। जो बोल रहे हैं, वो गलत बोल रहे है, इस बात का वह खंडन करते है। कांग्रेस विधायक व सांसद को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए इस्तीफा
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस आज वोट चोरी की बात कर रही है। जबकि रोहतक में चारों विधायक व सांसद कांग्रेस के है। अगर वोट चोरी हुई तो कांग्रेस के विधायक व सांसद कैसे बने। जनता द्वारा दिए गए वोट का कांग्रेस अपमान कर रही है। ऐसे में कांग्रेस विधायकों व सांसदों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। नगर निगम में जल्द लगवाए जाएंगे 25 करोड़ के टेंडर
मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम के 22 वार्डों के पार्षदों व तीन मनोनित पार्षदों द्वारा दिए गए कार्यों के आधार पर जल्द ही 25 करोड़ के टेंडर लगवाए जाएंगे। एक पार्षद की मृत्यु हो चुकी है, उसके वार्ड में भी काम करवाया जाएगा, जिसके लिए मनोनित पार्षद की ड्यूटी लगाई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *