पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान दर्ज:अगली सुनवाई आज, गोरखपुर में सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या किया था

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान दर्ज:अगली सुनवाई आज, गोरखपुर में सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या किया था

गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या मामले में गुरुवार को सातवें गवाह का बयान दर्ज किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश पाक्सो की कोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले डा. प्रिंस गुप्ता की बहस पूरी हो गई। बचाव पक्ष की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल भगत गौड़ ने उनसे सवाल- जवाब किए। बचे हुए सबूत को पेश करने के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। अब तक छह गवाहों की गवाही हुई मुकदमे में अब तक पीड़िता के पिता और बड़ी बहन समेत छह गवाहों की गवाही हो चुकी है। इनमें सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ, कोतवाली के मुकदमा लेखक और स्कूल के प्रधानाचार्य भी शामिल हैं। मामले की सुनवाई पाक्सो न्यायालय में चल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला? 28 जुलाई की रात 10 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना देने गोरखपुर जिला अस्पताल गई थी। उसकी बड़ी बहन वहां भर्ती थी। इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच में डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव, निवासी गाजीपुर, पर बच्ची के अपहरण का आरोप सामने आया। 30 जुलाई को रोहिन नदी के किनारे मिला था शव पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की थी। 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची का शव बरामद हुआ था। मामले के सामने आने के बाद आरोपी सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। अब अदालत में गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की सुनवाई आगे बढ़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *