हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल पर दूसरा दिन:पहले दिन 118 सब स्टेशन-510 फीडर ठप; मंत्री विज बोले- बेवजह कर रहे

हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल पर दूसरा दिन:पहले दिन 118 सब स्टेशन-510 फीडर ठप; मंत्री विज बोले- बेवजह कर रहे

गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का लाइसेंस देने के विरोध में बिजलीकर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को हड़ताल के पहले दिन 15 जिलों में इसका असर दिखा। गुरुवार रात को गुरुग्राम, फरीदाबाद और सिरसा में लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। इंजीनियर एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र घणघस का दावा है कि हड़ताल के पहले दिन 118 सब स्टेशन और 510 फीडर ठप रहे। उधर, बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह जो हड़ताल है, वह वेवजह की जा रही है। इस मामले में कोर्ट में लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि यह विनियामक का मामला है। कुछ नासमझ लोग कह रहे हैं कि सरकार ने बिजली दी और अब सरकार अपील में जा रही है, जबकि ऐसा नहीं है। यह सरकार नहीं, बल्कि विनियामक है। अगर किसी को समझ नहीं है तो एक्ट पढ़ लेना चाहिए। हड़ताल के दौरान क्यों बेबस नजर आई सरकार…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *