सारण शिक्षक चुनाव: सीवान के 19 केंद्रों पर वोटिंग आज:2,198 मतदाता डाल रहे वोट, 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला; सुरक्षा में 400 जवान और अधिकारी तैनात

सारण शिक्षक चुनाव: सीवान के 19 केंद्रों पर वोटिंग आज:2,198 मतदाता डाल रहे वोट, 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला; सुरक्षा में 400 जवान और अधिकारी तैनात

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। 5 जिलों के 10,743 शिक्षक वोटिंग कर रहे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पांच जिलों में मतदान होगा। इसमें सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं। इसके लिए कुल 98 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10,743 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 8,885 पुरुष और 1,858 महिला मतदाता शामिल हैं। जिलेवार देखें तो सारण में 3,824, सीवान में 2,183, पूर्वी चंपारण में 1,741, पश्चिमी चंपारण में 1,713 और गोपालगंज में 1,282 शिक्षक मतदाता हैं। निर्वाचन क्षेत्र के तहत पश्चिमी चंपारण में 18, पूर्वी चंपारण में 27, गोपालगंज में 14, सीवान में 19 और सारण जिले में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 19 वोटिंग सेंटर पर सीवान में वोटिंग सीवान में 19 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। जिले में कुल 2,198 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,746 पुरुष और 452 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव में 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। जिले के सभी 19 प्रखंडों में अंचलाधिकारी (सीओ) के कार्यालय कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है। आनंद पुष्कर, जयराम यादव और आफाक अहमद प्रमुख प्रत्याशी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें एनडीए समर्थित आनंद पुष्कर, महागठबंधन के जयराम यादव और जन सुराज के आफाक अहमद प्रमुख उम्मीदवार हैं। आफाक अहमद वर्तमान में विधान पार्षद हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर रहेंगी। सुरक्षा में 400 जवान और अधिकारी तैनात एसपी भारत सोनी के अनुसार, जिले के 19 मतदान केंद्रों के अलावा गश्ती दलों और जोनल और सुपर जोनल स्तर पर कुल 400 जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें जिला बल और अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ बिहार सैप के चार से पांच जवान तैनात किए गए हैं। गश्ती और जोनल स्तर पर सब इंस्पेक्टर एवं इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सुपर जोनल स्तर पर डीएसपी रैंक के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है, ताकि शिक्षक मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र; जन सुराज ने अफाक अहमद को उतारा जनसुराज ने अफाक अहमद को टिकट दिया है। आरजेडी ने प्रो. जयराम यादव और जेडीयू ने आनंद पुष्कर को उतारा है। आनंद फरवरी 2026 में सीपीआई छोड़कर जेडीयू में चले गए थे। यहां 10800 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 में यहां से सीपीआई नेता केदार पांडेय चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेपी के चंद्रमा सिंह को हराया था। केदार पांडेय के निधन के बाद 2023 में उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में जनसुराज के समर्थन से अफाक अहमद 674 वोट से चुनाव जीते। महागठबंधन ने केदार पांडेय के पुत्र को उतारा था कि सहानुभूति वोट मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। केदार पांडेय के पुत्र और सीपीआई के प्रत्याशी आनंद पुष्कर चुनाव हार गए थे। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। 5 जिलों के 10,743 शिक्षक वोटिंग कर रहे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पांच जिलों में मतदान होगा। इसमें सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं। इसके लिए कुल 98 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10,743 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 8,885 पुरुष और 1,858 महिला मतदाता शामिल हैं। जिलेवार देखें तो सारण में 3,824, सीवान में 2,183, पूर्वी चंपारण में 1,741, पश्चिमी चंपारण में 1,713 और गोपालगंज में 1,282 शिक्षक मतदाता हैं। निर्वाचन क्षेत्र के तहत पश्चिमी चंपारण में 18, पूर्वी चंपारण में 27, गोपालगंज में 14, सीवान में 19 और सारण जिले में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 19 वोटिंग सेंटर पर सीवान में वोटिंग सीवान में 19 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। जिले में कुल 2,198 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,746 पुरुष और 452 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव में 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। जिले के सभी 19 प्रखंडों में अंचलाधिकारी (सीओ) के कार्यालय कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है। आनंद पुष्कर, जयराम यादव और आफाक अहमद प्रमुख प्रत्याशी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें एनडीए समर्थित आनंद पुष्कर, महागठबंधन के जयराम यादव और जन सुराज के आफाक अहमद प्रमुख उम्मीदवार हैं। आफाक अहमद वर्तमान में विधान पार्षद हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की नजरें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर रहेंगी। सुरक्षा में 400 जवान और अधिकारी तैनात एसपी भारत सोनी के अनुसार, जिले के 19 मतदान केंद्रों के अलावा गश्ती दलों और जोनल और सुपर जोनल स्तर पर कुल 400 जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें जिला बल और अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ बिहार सैप के चार से पांच जवान तैनात किए गए हैं। गश्ती और जोनल स्तर पर सब इंस्पेक्टर एवं इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सुपर जोनल स्तर पर डीएसपी रैंक के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है, ताकि शिक्षक मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र; जन सुराज ने अफाक अहमद को उतारा जनसुराज ने अफाक अहमद को टिकट दिया है। आरजेडी ने प्रो. जयराम यादव और जेडीयू ने आनंद पुष्कर को उतारा है। आनंद फरवरी 2026 में सीपीआई छोड़कर जेडीयू में चले गए थे। यहां 10800 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 में यहां से सीपीआई नेता केदार पांडेय चुनाव जीते थे। उन्होंने बीजेपी के चंद्रमा सिंह को हराया था। केदार पांडेय के निधन के बाद 2023 में उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में जनसुराज के समर्थन से अफाक अहमद 674 वोट से चुनाव जीते। महागठबंधन ने केदार पांडेय के पुत्र को उतारा था कि सहानुभूति वोट मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। केदार पांडेय के पुत्र और सीपीआई के प्रत्याशी आनंद पुष्कर चुनाव हार गए थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *