कोसी स्नातक चुनाव:सुपौल के 13 सेंटर पर वोटिंग आज:9,461 वोटर्स करेंगे वोट, 27 अक्टूबर को काउंटिंग; पिपरा में सबसे अधिक मतदाता

कोसी स्नातक चुनाव:सुपौल के 13 सेंटर पर वोटिंग आज:9,461 वोटर्स करेंगे वोट, 27 अक्टूबर को काउंटिंग; पिपरा में सबसे अधिक मतदाता

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। सुपौल में 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र सुपौल के 13 वोटिंग सेंटर पर 9,461 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मूल मतदान केंद्र विभिन्न प्रखंड कार्यालयों और सदर अनुमंडल कार्यालय, सुपौल में बनाए गए हैं। वहीं, सहायक मतदान केंद्र त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में होगा। जिलाधिकारी के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 40 यानी पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सबसे अधिक मतदाता हैं। वहीं, मतदान केंद्र संख्या 35 यानी निर्मली प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सबसे कम मतदाता हैं। डीएम ने बताया कि चुनाव की तैयारी के लिए आवश्यक कोषांगों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। आगे दीवार लेखन, मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के होंगे, जबकि अन्य मतदानकर्मी लेखा एवं सहायक स्तर के होंगे। मतदान बैलेट बॉक्स के माध्यम से कराया जाएगा। कोसी स्नातक सीट; डॉ. एन.के यादव और नितेश कुमार के बीच टक्कर बीजेपी डॉ. एन.के यादव को उम्मीदवार बना सकती है। आरजेडी से नितेश कुमार को उतारा है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमित विक्रम निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उन्हें कांग्रेस से टिकट का इंतजार था। अमित विक्रम शिक्षक नेता रहे हैं। के.के पाठक शिक्षा विभाग में एसीएस तो इन्हें बर्खास्त किया गया था। जनसुराज ने रजनीश रंजन को उतारा है। रजनीश शिक्षा से जुड़े की संस्थान चलाते हैं। यहां 134593 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. एन.के. यादव जीते थे। इन्होंने आरजेडी के नितेश कुमार को हराया था। कांग्रेस से प्रदीप कुमार मैदान में थे। एनके यादव को 20841 वोट और आरजेडी के नीतेश कुमार को 13940 वोट मिले थे। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर आज शुक्रवार को चुनाव है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 933 बूथों पर 5.33 लाख वोटर्स वोट देंगे। चुनाव में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की चार सीटों पर कुल 4,92,594 मतदाता हैं। इनके लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 1.43 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 87,583 मतदाता हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की चार सीटों पर कुल 40,253 मतदाता हैं। इनके लिए 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,719 मतदाता हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 8,760 मतदाता हैं। इस तरह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, दोनों लिस्ट में मतदाताओं की पात्रता और मतदान की प्रक्रिया अलग-अलग है। सुपौल में 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र सुपौल के 13 वोटिंग सेंटर पर 9,461 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 7,196 पुरुष और 2,265 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें 12 मूल और एक सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मूल मतदान केंद्र विभिन्न प्रखंड कार्यालयों और सदर अनुमंडल कार्यालय, सुपौल में बनाए गए हैं। वहीं, सहायक मतदान केंद्र त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में होगा। जिलाधिकारी के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 40 यानी पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सबसे अधिक मतदाता हैं। वहीं, मतदान केंद्र संख्या 35 यानी निर्मली प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सबसे कम मतदाता हैं। डीएम ने बताया कि चुनाव की तैयारी के लिए आवश्यक कोषांगों का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। आगे दीवार लेखन, मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के होंगे, जबकि अन्य मतदानकर्मी लेखा एवं सहायक स्तर के होंगे। मतदान बैलेट बॉक्स के माध्यम से कराया जाएगा। कोसी स्नातक सीट; डॉ. एन.के यादव और नितेश कुमार के बीच टक्कर बीजेपी डॉ. एन.के यादव को उम्मीदवार बना सकती है। आरजेडी से नितेश कुमार को उतारा है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले अमित विक्रम निर्दलीय चुनाव लडे़ंगे। उन्हें कांग्रेस से टिकट का इंतजार था। अमित विक्रम शिक्षक नेता रहे हैं। के.के पाठक शिक्षा विभाग में एसीएस तो इन्हें बर्खास्त किया गया था। जनसुराज ने रजनीश रंजन को उतारा है। रजनीश शिक्षा से जुड़े की संस्थान चलाते हैं। यहां 134593 वोटर एमएलसी चुनेंगे। 2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. एन.के. यादव जीते थे। इन्होंने आरजेडी के नितेश कुमार को हराया था। कांग्रेस से प्रदीप कुमार मैदान में थे। एनके यादव को 20841 वोट और आरजेडी के नीतेश कुमार को 13940 वोट मिले थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *