अयोध्या में कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा निकाली:यात्रा मिल्कीपुर से शुरू होकर इनायतनगर बाजार होकर तहसील मुख्यालय पहुंची

अयोध्या में कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा निकाली:यात्रा मिल्कीपुर से शुरू होकर इनायतनगर बाजार होकर तहसील मुख्यालय पहुंची

अयोध्या में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को देर शाम पूर्वांचल जोन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ पदयात्रा निकाली गई। यात्रा मिल्कीपुर विकास खंड मुख्यालय से शुरू होकर इनायतनगर बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, चंदा चोर’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’ के नारे लगाए। अभिषेक दत्त ने कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। किसान संकट से जूझ रहे हैं और बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। मतदाता सूची में नाम काटने और दोबारा जोड़ने का मुद्दा उठाया उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची में नाम काटने और दोबारा जोड़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था, जबकि मौजूदा सरकार उद्योगपतियों को राहत दे रही है। उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आयोजित रैली में शामिल होने की अपील की। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, ब्रजेश रावत, राजेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, अनिल सिंह, संतोष तिवारी, विजय पाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *