गन्ना मूल्य की मांग को लेकर किसान लखनऊ रवाना:भाकियू टिकैत के जिला अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हुक्के और गन्ने के साथ ट्रेन में बैठे किसान

गन्ना मूल्य की मांग को लेकर किसान लखनऊ रवाना:भाकियू टिकैत के जिला अनुराग चौधरी के नेतृत्व में हुक्के और गन्ने के साथ ट्रेन में बैठे किसान

गन्ना मूल्य बढ़ाने और बांड ट्रांसफर समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के हजारों किसान गुरुवार को जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ रवाना हुए। किसान हाथों में गन्ना लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां किसानों ने नौचंदी एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ की ओर कूच किया। किसान लखनऊ स्थित गन्ना भवन पर होने वाली पंचायत में अपनी मांगें उठाएंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उत्पादन कम होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इसके बावजूद गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। इसी के विरोध में किसान गन्ना लेकर लखनऊ जा रहे हैं, ताकि अपनी मांगों को मजबूती से उठा सकें। बांड ट्रांसफर की समस्या का समाधान नहीं अनुराग चौधरी ने कहा कि किसानों को बांड ट्रांसफर की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। जिले स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। किसानों ने जनवरी में मेरठ के गन्ना भवन पर आठ दिन तक आंदोलन किया था। इसके बावजूद बांड ट्रांसफर और गन्ना विकास से जुड़ी समस्याओं पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गन्ने का उत्पादन कम होने और उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान लगातार आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। अब किसान अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के इरादे से लखनऊ जा रहे हैं। गन्ना भवन पर होने वाली पंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ाने, बांड ट्रांसफर की समस्या दूर करने और गन्ना विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान मेजर सुरेंद्र, रामफल शर्मा, सत्येंद्र सिंह, मोनू टिकरी, देशपाल, रामबोस, विनैश, बिट्टू, हरबीर, वीरपाल, तेजेश्वर, हर्ष चहल, अनूप यादव, सचिन, सुखपाल, रविंद्र, वीरेंद्र और राजेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *