रायपुर के नायब तहसीलदार ने बीच सड़क में काटा केक…VIDEO:गाड़ी रोकर सलमान खान के गाने पर बनाई रील, आतिशबाजी भी की; सोशल मीडिया में हुए वायरल

रायपुर के नायब तहसीलदार ने बीच सड़क में काटा केक…VIDEO:गाड़ी रोकर सलमान खान के गाने पर बनाई रील, आतिशबाजी भी की; सोशल मीडिया में हुए वायरल

राजधानी में एक नायब तहसीलदार का बीच सड़क पर केक काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल सड़क पर गाड़ी रोककर केक काटते और ‘ओ-ओ जाने जाना’ गाने पर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बीच सड़क पर रोकी गाड़ी, फिर काटा केक वायरल वीडियो के अनुसार नायब तसलीदार गाड़ी क्रमांक सीजी 04 एनवाई 1910 के पास खड़े है। वीडियो में वो जैसे ही गाड़ी की डिक्की खोलते हुए तो हैप्पी बथर्ड टैग और केक रखा दिखता है। वो केक को काटते है और उसके बाद आतिशबाजी शुरू होती है। आतिशबाजी सेट करते हुए एक युवक भी दिख रहा है। इस वीडियो को रील के रुप में सोशल मीडिया में अपलोड किया गया। रील में सलमान खान का गाना ‘ओ-ओ जाने जाना’ की धुन बज रही है। सरकारी अधिकारी के व्यवहार पर चर्चा नायब तहसीलदार विपिन पटेल से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद उनके व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सरकारी अधिकारियों से सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदारी और नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में सड़क पर वाहन रोककर जश्न मनाने और आतिशबाजी करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन अधिवक्ता विपिन अग्रवाल बताते है, कि बीच सड़क पर केक काटना या गाड़ी में केक रखकर जन्मदिन मनाने को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीते दिनों स्वत: संज्ञान लिया था। मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार और पुलिस को कड़ी चेतावनी देते हुए दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने इसे लेकर राज्य सरकार व पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *